कर्नाटक के विजयपुरा में 10 महीने के रियांस पट्टनशेट्टी ने 36 सेकंड में 21 सीढ़ियां चढ़कर नोबल बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। माता-पिता ने रियांस के कारनामे को रिकॉर्ड किया और वीडियो व जरूरी दस्तावेज रिकॉर्ड अधिकारियों को सौंपे। जांच के बाद, अधिकारियों ने रियांस की उपलब्धि को मान्यता दी और उसे वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट दिया। सोशल मीडिया पर बच्चे के प्रदर्शन की लोग तारीफ कर रहे हैं।