Bikaner Crime News: बीकानेर के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र के सुरजनवाली गांव में लड़की के रिश्ते को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतकों में दो खारवाली और एक सुरजनवाली गांव का निवासी है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और शवों को मोर्चरी में रखवाया. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और दोनों गांवों में एहतियातन पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है.
Bikaner: बीकानेर जिले के छत्तरगढ़ थाना इलाके से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां के सुरजनवाली गांव में लड़की के रिश्ते (सगाई-विवाह) के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया. दोनों गुटों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते लाठी-डंडों और धारदार हथियारों की जंग में तब्दील हो गई. इस भीषण हिंसक झड़प में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना के बाद से ही पूरे इलाके में भारी तनाव व्याप्त है और गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है.
पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पूरा विवाद लड़की के रिश्ते को लेकर शुरू हुआ था. सुरजनवाली गांव में दोनों पक्ष इस बात को लेकर आमने-सामने आ गए. बातचीत के दौरान दोनों तरफ से आवेश में आकर गाली-गलौज शुरू हो गई. कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग हथियार लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े. आपसी रंजिश के इस खूनी खेल में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर बेरहमी से वार किए, जिससे मौके पर ही चीख-पुकार मच गई.
खूनी संघर्ष में 3 लोगों की गई जान, मृतकों की हुई पहचान
इस खूनी भिड़ंत में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. मृतकों में से दो लोग पास के ही खारवाली गांव के रहने वाले थे, जबकि एक मृतक सुरजनवाली गांव का स्थानीय निवासी बताया जा रहा है. घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हुआ है, जिसे लहूलुहान हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. एक साथ तीन मौतों की खबर से दोनों गांवों में कोहराम मच गया है.
बीकानेर क्राइम: छत्तरगढ़ में सगाई-विवाह के विवाद को लेकर आमने-सामने आए दो गुट, 3 की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल
Leave a comment
Leave a comment