Small Cap Funds: साल 2026 के शुरुआती 6 महीने शेयर बाजार के लिए चुनौती भरे गुजरे। लेकिन फिर भी इस बिकवाली भरे माहौल में स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड्स ने 21.9 फीसदी तक का शानदार रिटर्न दिया है।
nvestment Tips: साल 2026 के पहले छह महीनों में भारतीय शेयर बाजार कई चुनौतियों से घिरा रहा। अमेरिका-ईरान युद्ध, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी निवेशकों (FII) की बिकवाली के बीच भी स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड्स ने शानदार रिटर्न दिया। इस दौरान बैंक ऑफ इंडिया स्मॉल कैप फंड ने सबसे अधिक 21.9 फीसदी रिटर्न देकर अपने बेंचमार्क और पूरी कैटेगरी को पीछे छोड़ दिया। यही वजह रही कि साल की पहली छमाही में स्मॉल कैप फंड सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाली म्यूचुअल फंड कैटेगरी बनकर उभरे।

स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड्स ने दिया अच्छा रिटर्न
2026 की पहली छमाही में अमेरिका-ईरान युद्ध, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का नौकरियों और आईटी सेक्टर पर असर, गिरते रुपये के चलते निवेश से जुड़े लगभग हर सेक्टर में रिटर्न में कमी दिखाई दी। लेकिन इन चुनौतियों के बावजूद स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड्स ने सबसे बेहतर रिटर्न दिया। इसके बाद मिड कैप और मल्टी कैप फंड्स का स्थान रहा। वहीं, बड़े शेयरों में विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली के कारण ज्यादातर लार्ज कैप फंड्स ने निगेटिव रिटर्न दिया।
