कावाह इजेन ज्वालामुखी (Kawah Ijen Volcano) अपनी अनोखी पहचान के लिए प्रसिद्ध है। कावाह इजेन ज्वालामुखी से नीले रंग की आग की लपटें निकलती हैं, जो रात के समय बेहद खूबसूरत लगती हैं। आइए जानते हैं कावाह इजेन ज्वालामुखी पर होने वाली घटनाओं के पीछे क्या कारण है?
Kawah Ijen Volcano: ज्वालामुखी का नाम सुनते ही जहन में लाल-नारंगी कलर का धधकता हुआ लावा, धुंआ और तबाही जैसे मंजर की छवि उभर आती है। दुनिया में एक ऐसा ज्वालामुखी भी है, जिसकी खासियत सबसे अलग है। यह अनोखा ज्वालामुखी ‘नीला लावा’ उगलता है। इस ज्वालामुखी से निकलने वाला लावा रात के अंधेरे में धधकती हुई चमकीली नीली आग के समान दिखाई देता है। अनोखी पहचान के कारण यह ज्वालामुखी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
क्या है इस ज्वालामुखी का रहस्य?
इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर स्थित कावाह इजेन (Kawah Ijen) ज्वालामुखी दुनिया का सबसे रहस्यमयी और अनोखा है। इस ज्वालामुखी को देखने पर पहली नजर में ऐसा लगता है कि यह रात के अंधेरे में नीला लावा उगल रहा है, लेकिन वैज्ञानिकों के अनुसार यहां दिखाई देने वाली चमकदार नीली लपटें (Blue Flames) वास्तव में ब्लू फायर (Blue Fire) है। यह प्राकृतिक घटना दुनिया में बेहद दुर्लभ है और इसे देखने के लिए हर साल हजारों पर्यटक, फोटोग्राफर और वैज्ञानिक इंडोनेशिया पहुंचते हैं।
ज्वालामुखी के पास है दुनिया की सबसे खतरनाक झील
कावाह इजेन (Kawah Ijen) ज्वालामुखी रात के अंधेरे में देखने पर जितना शानदार लगता है, यह उतना ही खतरनाक भी है। यहां झील मौजूद है, जो दुनिया की सबसे अधिक अम्लीय (एसिडिक) पानी के स्रोत में से एक है। इस झील से लगातार जहरीली सल्फर गैसें निकलती रहती हैं।
कावाह इजेन केवल ज्वालामुखी केवल ब्लू फायर के लिए ही प्रसिद्ध नहीं है। इसके क्रेटर के अंदर मौजूद फिरोजी रंग की झील दुनिया की सबसे अधिक अम्लीय झीलों में गिनी जाती है। इस झील का पानी देखने में बेहद सुंदर लगता है, लेकिन इसमें सल्फ्यूरिक और हाइड्रोक्लोरिक एसिड की मात्रा काफी अधिक होती है। इस झील के पानी का pH स्तर लगभग 0.2 से 0.5 तक पहुंच जाता है।
