Full Body Checkup: लोग तब ही डॉक्टर के पास जाते हैं, जब कोई बीमारी या तकलीफ महसूस होने लगती है. लेकिन कई गंभीर बीमारियां ऐसी होती हैं, जो शुरुआती चरण में कोई खास लक्षण नहीं दिखातीं.
नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि यह मुद्दा देश के युवाओं के भविष्य से जुड़ा हुआ है और सरकार इस पर गंभीरता नहीं दिखा रही है. उन्होंने कहा, ‘स्पीकर ने कहा कि सरकार से पूछना पड़ेगा. मुद्दा युवाओं के भविष्य का है. लोगों को मारा जा रहा है. मोदी जी ने कल की घटना के लिए माफी तक नहीं मांगी है. ये युवा शिक्षा व्यवस्था और टेस्टिंग सिस्टम के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. पूरा देश जानता है कि सिस्टम फेल हो गया है और उसमें दीमक लग गई है.’
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि जब लाखों छात्र एग्जाम सिस्टम को लेकर चिंता जता रहे हैं, तब सरकार की ओर से स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा है. कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि शिक्षा संस्थानों में वैचारिक हस्तक्षेप बढ़ रहा है. उन्होंने कहा, ‘प्रचारक वीसी बनाए जा रहे हैं. आरएसएस ने शिक्षा व्यवस्था को अपने हाथ में ले लिया है.’ इसके साथ ही राहुल गांधी ने गृह मंत्री पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए गृहमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए.
केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय पर सवाल
NEET पेपर लीक मामले को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय को घेर रहा है. हालांकि, सरकार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इस मुद्दे को लेकर संसद के मानसून सत्र में भी जोरदार बहस और हंगामे की संभावना बनी हुई है. देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं. इस सिलसिले में 20 जुलाई को जंतर-मंतर से हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने संसद की तरफ कूच कर दिया था. जहां पर उनपर सुरक्षाकर्मियों ने ताबतोड़ लाठियां चलाई, जिसमें सैकड़ों छात्र घायल हो गए.