ICC ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के फाइनल की तारीख और वेन्यू का ऐलान कर दिया है। खिताबी मुकाबला 9 से 13 जून 2027 तक लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जाएगा। इससे पहले 2023 का फाइनल भी इसी मैदान पर हुआ था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया चैंपियन बना था। ICC पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि 2027, 2029 और 2031 के WTC फाइनल भी इंग्लैंड में ही आयोजित किए जाएंगे।
