Report Khabar
  • न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • इंडिया
  • राजस्थान
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
Notification Show More
Latest News
वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, बोले- ‘हर युवा को मिले अवसर’
इंडिया न्यूज़
इतिहास रचने वाले दूसरे भारतीय बने मयंक यादव, पहली गेंद पर झटका विकेट
इंडिया खेल न्यूज़
भारत पर भी बढ़ा शुल्क का बोझ, 60 देशों पर 10–12.5% टैरिफ का फैसला
अंतर्राष्ट्रीय इंडिया न्यूज़
तंबाकू नियंत्रण में बड़ी उपलब्धि, WHO ने दिया 2026 का प्रतिष्ठित अवार्ड
न्यूज़ राजस्थान
प्रह्लाद जोशी की सफलता की कहानी: RSS स्वयंसेवक से शिक्षा मंत्री बनने तक का सफर
इंडिया न्यूज़ राजनीति
Aa
Report KhabarReport Khabar
Aa
  • न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • इंडिया
  • राजस्थान
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • इंडिया
  • राजस्थान
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
Follow US
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
Copyright @2026 ReportKhabar All Rights Reserved
Report Khabar > इंडिया > NTA में बड़ा एक्शन! 47 अफसरों की छुट्टी, CJP प्रोटेस्ट के बीच सरकार का फैसला
इंडियान्यूज़

NTA में बड़ा एक्शन! 47 अफसरों की छुट्टी, CJP प्रोटेस्ट के बीच सरकार का फैसला

Report Khabar
Last updated: 2026/07/24 at 11:22 PM
Report Khabar
Share
4 Min Read
SHARE

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शिक्षा प्रणाली में सुधार के लिए 47 अधिकारियों को टर्मिनेट कर दिया है और नई भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी है.यह कदम परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, विश्वसनीय और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है.

एजुकेशन सिस्टम और एग्जाम आदि में बड़े सुधार की दिशा में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बड़ा कदम उठाया है. शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, NTA ने 47 अधिकारियों को टर्मिनेट कर दिया है. इसके साथ ही कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और आपराधिक कार्रवाई भी की जाएगी.
सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई NTA में बड़े सुधार और जवाबदेही तय करने के लिए शुरू किए गए बड़े अभियान का हिस्सा है. मंत्रालय का कहना है कि आने वाले दिनों में एजेंसी में सुधार से जुड़े और भी कई अहम कदम उठाए जाएंगे. गौरतलब है कि हाल के समय में पेपर लीक और परीक्षा संबंधी अनियमितताओं के आरोपों को लेकर NTA लगातार विवादों में रही है

ऐसे में एजेंसी के ढांचे और कार्यप्रणाली में व्यापक बदलाव की प्रक्रिया शुरू की गई है. शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक, यह कार्रवाई NTA के संपूर्ण पुनर्गठन (ओवरहॉल) की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, ताकि परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, विश्वसनीय और जवाबदेह बनाया जा सके.

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को स्वीकार नहीं करेगी सरकार !
इससे पहले सूत्रों के हवाले से सामने आया था कि सरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को स्वीकार नहीं करेगी. नीट पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और विपक्ष की ओर से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के बीच सरकार ने साफ संकेत दिए हैं कि वह इस मांग को स्वीकार नहीं करेगी.
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे और सरकार इसे समस्या का समाधान नहीं मानती. सूत्रों के अनुसार, सरकार का मानना है कि इस्तीफा देना और जिम्मेदारी से पीछे हट जाना सबसे आसान रास्ता है. जनता ने सरकार को जनादेश दिया है और सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए व्यवस्था में सुधार करेगी. पूरी पार्टी धर्मेंद्र प्रधान के साथ खड़ी है.

NTA ने शुरू की भर्ती प्रक्रिया, निकाली वैकेंसी
वहीं दूसरी ओर खबर सामने आई है कि, NTA ने अपने संस्थागत पुनर्गठन (Institutional Restructuring) के तहत बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. शिक्षा मंत्रालय के अधीन स्वायत्त संस्था NTA ने चार वरिष्ठ जनरल मैनेजर (General Manager) के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है. इसके अलावा संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के प्रतिभा सेतु (Pratibha Setu) पोर्टल के माध्यम से 16 यंग प्रोफेशनल्स के आवेदन भी आमंत्रित किए गए हैं.
यह भर्ती प्रक्रिया प्रो. के. राधाकृष्णन की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति (High-Level Committee of Experts) की सिफारिशों को लागू करने की दिशा में पहला बड़ा कदम मानी जा रही है. यह समिति राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षाओं के संचालन को लेकर उठे सवालों और विवादों के बाद गठित की गई थी.

TAGGED: Breaking News, CJP Protest, Education Ministry Action, NEET, NEET Paper Leak, NEET विवाद, NTA Action, NTA Officials Sacked, NTA Overhaul, NTA के 47 अफसर बर्खास्त, मोदी सरकार बड़ा एक्शन, शिक्षा मंत्रालय
Report Khabar July 24, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

इंडियान्यूज़

वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, बोले- ‘हर युवा को मिले अवसर’

July 26, 2026
इंडियाखेलन्यूज़

इतिहास रचने वाले दूसरे भारतीय बने मयंक यादव, पहली गेंद पर झटका विकेट

July 26, 2026
अंतर्राष्ट्रीयइंडियान्यूज़

भारत पर भी बढ़ा शुल्क का बोझ, 60 देशों पर 10–12.5% टैरिफ का फैसला

July 25, 2026
न्यूज़राजस्थान

तंबाकू नियंत्रण में बड़ी उपलब्धि, WHO ने दिया 2026 का प्रतिष्ठित अवार्ड

July 25, 2026
Report KhabarReport Khabar

Copyright @2026 ReportKhabar All Rights Reserved

  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?