Report Khabar
  • न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • इंडिया
  • राजस्थान
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
Notification Show More
Latest News
वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, बोले- ‘हर युवा को मिले अवसर’
इंडिया न्यूज़
इतिहास रचने वाले दूसरे भारतीय बने मयंक यादव, पहली गेंद पर झटका विकेट
इंडिया खेल न्यूज़
भारत पर भी बढ़ा शुल्क का बोझ, 60 देशों पर 10–12.5% टैरिफ का फैसला
अंतर्राष्ट्रीय इंडिया न्यूज़
तंबाकू नियंत्रण में बड़ी उपलब्धि, WHO ने दिया 2026 का प्रतिष्ठित अवार्ड
न्यूज़ राजस्थान
प्रह्लाद जोशी की सफलता की कहानी: RSS स्वयंसेवक से शिक्षा मंत्री बनने तक का सफर
इंडिया न्यूज़ राजनीति
Aa
Report KhabarReport Khabar
Aa
  • न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • इंडिया
  • राजस्थान
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • इंडिया
  • राजस्थान
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
Follow US
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
Copyright @2026 ReportKhabar All Rights Reserved
Report Khabar > न्यूज > जैसलमेर में मेघों की मेहरबानी: स्वर्णनगरी से गांवों तक झमाझम बारिश, जन-जीवन हुआ खुशहाल
न्यूजमौसमराजस्थान

जैसलमेर में मेघों की मेहरबानी: स्वर्णनगरी से गांवों तक झमाझम बारिश, जन-जीवन हुआ खुशहाल

Report Khabar
Last updated: 2026/07/25 at 9:16 PM
Report Khabar
Share
5 Min Read
SHARE

कई दिनों की तपिश और उमस के बाद शनिवार को मेघों ने जैसलमेर पर जमकर मेहरबानी की। शहर, पोकरण, मोहनगढ़ और नहरी क्षेत्र में दिनभर रुक-रुककर हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश ने किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौटाई, जबकि शीतल हवाओं ने पूरे मरुधरा के वातावरण को तरोताजा कर दिया।
जैसलमेर. मरुधरा की प्यास आखिरकार शनिवार को मेघों ने बुझा दी। कई दिनों से तपिश और उमस झेल रही स्वर्णनगरी पर जब बादल मेहरबान हुए तो शहर ही नहीं, आसपास के ग्रामीण अंचलों में भी राहत और खुशी की लहर दौड़ गई। जैसलमेर, पोकरण, मोहनगढ़ तथा नहरी क्षेत्र में दिनभर रुक-रुककर हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। आसमान में छाए घने बादलों, ठंडी हवाओं और बरसती बूंदों ने गर्मी की तल्खी को धो डाला। लंबे इंतजार के बाद हुई इस बारिश ने आमजन के साथ किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान लौटा दी। शनिवार सुबह से ही आसमान पर बादलों का घना डेरा बना रहा।

हल्की बूंदाबांदी के साथ दिन की शुरुआत हुई और फिर पूरे दिन कभी रिमझिम फुहारें तो कभी तेज बारिश का सिलसिला चलता रहा। दोपहर के समय भी मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। शाम ढलते ही बादलों ने एक बार फिर जोर पकड़ा और शहर के अनेक हिस्सों में अच्छी वर्षा हुई। बारिश के साथ चली शीतल हवाओं ने वातावरण को तरोताजा कर दिया। कई दिनों बाद लोगों ने उमस से राहत की खुली सांस ली। वर्षा का असर शहर की सडक़ों पर भी साफ दिखाई दिया।

आवागमान में परेशानी, धीमी हुई वाहनों की रफ्तार
शहर के गोपा चौक, हनुमान चौराहा, गीता आश्रम मार्ग, गड़ीसर मार्ग, रेलवे स्टेशन मार्ग और कलेक्ट्रेट मार्ग सहित कई प्रमुख स्थानों पर पानी भर गया। निचले इलाकों में जलभराव होने से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। दुपहिया वाहन चालकों को आवाजाही में सावधानी बरतनी पड़ी, जबकि कई राहगीरों ने दुकानों और सार्वजनिक स्थलों पर रुककर बारिश थमने का इंतजार किया। लगातार बरसते पानी के कारण शहर की सडक़ों पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई। बारिश के बाद शहर का नजारा पूरी तरह बदल गया। धूल से अटी सडक़ें धुल गईं और वातावरण में ताजगी घुल गई।

सुहावने मौसम का उठाया लुत्फ
शाम को लोग घरों से बाहर निकलकर सुहाने मौसम का आनंद लेते दिखाई दिए। बच्चों ने बारिश में भीगकर खुशियां मनाईं तो युवाओं ने शहर के विभिन्न हिस्सों में बारिश के बीच मौसम का लुत्फ उठाया। बाजारों में भी मौसम को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला। उधर, पोकरण, मोहनगढ़ और आसपास के नहरी क्षेत्र में भी अच्छी वर्षा दर्ज होने से किसानों के चेहरों पर संतोष झलकने लगा। खेतों में नमी बढऩे से खरीफ फसलों के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनने की उम्मीद है। किसानों का मानना है कि यदि आगामी दिनों में भी मानसून इसी तरह सक्रिय रहा तो खेती को नई संजीवनी मिलेगी और उत्पादन बेहतर होने की संभावना बढ़ेगी।

रामदेवरा में झमाझम बारिश, गर्मी और उमस से मिली राहत
रामदेवरा क्षेत्र में कई दिनों के इंतजार के बाद शनिवार शाम को बारिश हुई। अच्छी वर्षा से भीषण गर्मी एवं उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली। वर्षा से मौसम सुहावना बना, वातावरण खुशनुमा हो गया। लगातार वर्षा से घरों के परनाले बहे, कस्बे की मुख्य सड़कें-गलियां पानी से तर हो गईं, सड़कों पर कुछ समय पानी बहता रहा। खेतों तक पानी पहुंचने से किसानों के चेहरों पर खुशी दिखी। यह वर्षा खरीफ फसलों के लिए लाभदायक मानी जा रही है, जिससे उनमें नई उम्मीद जगी। बालक, युवक एवं ग्रामीण घरों से बाहर निकले, वर्षा में भीगने का आनंद लिया। ग्रामीणों ने बारिश में नहाने का लुत्फ उठाया। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज हुई, शीतल हवाएं चलीं और गर्मी से राहत मिली। ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार शाम की इस वर्षा ने मौसम का मिजाज बदला।

TAGGED: golden city, Jaisalmer News, Jaisalmer Rain, Jaisalmer Weather, Monsoon in Rajasthan, Pokhran News, Rajasthan Weather Update, Ramdevra Rain, जैसलमेर बारिश, राजस्थान मौसम समाचार
Report Khabar July 25, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

न्यूज़राजस्थान

तंबाकू नियंत्रण में बड़ी उपलब्धि, WHO ने दिया 2026 का प्रतिष्ठित अवार्ड

July 25, 2026
इंडियान्यूजराजनीति

स्टूडेंट्स के प्रदर्शन पर बोले सचिन तेंदुलकर, ‘मेहनत का सम्मान हर हाल में होना चाहिए’

July 23, 2026
न्यूज़राजस्थानशिक्षा

Rajasthan Patwar Scam: फर्जी दस्तावेज और डमी कैंडिडेट का खेल, भर्ती घोटाले का खुलासा

July 20, 2026
न्यूज़राजस्थान

उदयपुर में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल, दिनदहाड़े स्कूटी सवार महिला बनी लुटेरों का शिकार

July 20, 2026
Report KhabarReport Khabar

Copyright @2026 ReportKhabar All Rights Reserved

  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?