Report Khabar
  • होम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • इंडिया
  • राजस्थान
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • हादसा
  • वेब स्टोरी
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
Notification Show More
Latest News
 UPI पेमेंट ट्रांजैक्शन पर ₹5 से ₹300 तक शुल्क? जानिए कहां और किसे देना होगा चार्ज
इंडिया टेक्नोलॉजी होम
ESIC e-Pehchan Card के बिना नहीं मिलेगा फ्री इलाज! फोन में ऐसे करें डाउनलोड, अस्पताल में नहीं होगी परेशानी
स्वास्थ्य होम
Goosebumps Guaranteed! नागालैंड के बच्चे का ‘जन गण मन’ सुन रोंगटे खड़े हुए, महिंद्रा भी बोले—देश पर गर्व है!
इंडिया राष्ट्रीय होम
AI STUDY
एक करोड़ युवाओं को मिलेगा AI का ज्ञान, मुफ्त कोचिंग के साथ PM मोदी की बड़ी पहल
इंडिया होम
awarapan 2 and bantawara 1947
Awarapan 2 ने एडवांस बुकिंग में मचाया तहलका, Batwara 1947 से 4 गुना आगे
मनोरंजन होम
Aa
Report KhabarReport Khabar
Aa
  • होम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • इंडिया
  • राजस्थान
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • हादसा
  • वेब स्टोरी
  • होम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • इंडिया
  • राजस्थान
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • हादसा
  • वेब स्टोरी
Follow US
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
Copyright @2026 ReportKhabar All Rights Reserved
इंडियाहोम

भदोही मुद्दे पर बदले सियासी सुर, मायावती ने योगी की तारीफ कर सपा पर साधा निशाना

Report Khabar
Last updated: 2026/07/31 at 3:21 PM
Report Khabar
Share
5 Min Read
SHARE

मायावती ने कहा कि वास्तव में बीएसपी की यूपी में रही चारों सरकारों में प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने व आम जनहित को बेहतर बनाने के मद्देनजर अनेकों नए जिले, तहसील, विकास खण्ड तथा पुलिस जोन व रेंज आदि बनाये गए।

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले का नाम बदलकर योगी सरकार ने फिर से संत रविदास नगर कर दिया है। योगी सरकार के इस फैसले को लेकर अब बसपा प्रमुख और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की प्रतिक्रिया सामने आई है। मायावती ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार ने अपनी संकीर्ण जातिवादी मानसिकता के तहत इस जिले का नाम भदोही कर दिया था। बिसपी प्रमुख मायावती ने लिखा, “जैसा कि मीडिया की खबरों से सर्वविदित है कि यूपी की वर्तमान सरकार ने बीएसपी सरकार द्वारा भदोही को राज्य मुख्यालय का दर्जा देते हुए संत रविदास नगर के नाम से नया जिला बनाया था और जिसे समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार ने अपनी संकीर्ण जातिवादी मानसिकता

के तहत बदल दिया था, इसे अब फिर से संत रविदास नगर जिला स्थापित कर दिया है, जिसके लिये पार्टी राज्य सरकार की आभारी है।”


मायावती ने कहा कि वास्तव में बीएसपी की यूपी में रही चारों सरकारों में प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने व आम जनहित को बेहतर बनाने के मद्देनजर अनेकों नए जिले, तहसील, विकास खण्ड तथा पुलिस जोन व रेंज आदि बनाये गए और उनमें से कई जिलों के नाम दलित व अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) में समय-समय में जन्मे महान संतों, गुरुओं व महापुरुषों के नाम पर रखे गये और इसी क्रम में संत रविदास नगर व छत्रपति शाहूजी महाराज नगर व भीम नगर आदि अनेकों नये जिले बने, जिनके नाम सपा सरकार ने केवल अपनी जातिवादी सोच, द्वेष व संकीर्ण राजनीति के कारण बदल दिये, जिसको लोग कभी भी भुला नहीं पायेंगे।

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया ने कहा कि इतना ही नहीं बल्कि ब्रज क्षेत्र में कासगंज इलाके के समुचित विकास हेतु कासंगज को जिला मुख्यालय का दर्जा देते हुए मान्यवर श्री कांशीराम जी के नाम पर नया जिला बनाया गया, जिसका भी नाम सपा सरकार ने अपने पीडीए-पिछड़ा दलित व अक्लियत विरोधी रवैयों के कारण बदल दिया।

सीएम योगी से मायावती ने की अपील
उन्होंने कहा कि ऐसे में यूपी सरकार संत रविदास नगर की तरह ही, मान्यवर श्री कांशीराम जी व अन्य महापुरुषों के नाम पर बनाये गये नये जिलों के भी असली नाम बहाल कर दे तो यह उचित होगा और यह कार्य अगर मान्यवर श्री कांशीराम जी की दिनांक 9 अक्तूबर के परिनिर्वाण दिवस से पहले कर दिया जाये या उसी दिन ही कर दिया जाये तो बीएसपी इसके लिये आभारी रहेगी।
बता दें, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार (29 जुलाई, 2026) को संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर भदोही जिले का नाम बदलकर संत रविदास नगर करने की घोषणा की थी। जिसको तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने अपने 2007-2012 के कार्यकाल के दौरान जिले का नाम बदलकर संत रविदास नगर कर दिया था। हालांकि, जब अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी सरकार बनी तो उनके कार्यकाल के दौरान पुराने नाम भदोही को ही बरकरार रखा गया। उन्होंने मायावती की सरकार के फैसले को पलट दिया।

रविदास की जन्मभूमि वाराणसी के सीर गोवर्धन में बीजेपी की ओर से आयोजित किए गए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि जिस पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया है, उसे भी संत रविदास को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप जालंधर एयरपोर्ट का नाम भी इस संत के नाम पर रखा गया है।

TAGGED: Bahujan Samaj Party, Bhadohi, Bhadohi Name Change, CM Yogi Adityanath, Mayawati, Mayawati Statement, Samajwadi Party, Uttar Pradesh Politics, उत्तर प्रदेश समाचार, भदोही नाम बदलने का मामला, राजनीतिक खबर
Report Khabar July 31, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

इंडियाटेक्नोलॉजीहोम

 UPI पेमेंट ट्रांजैक्शन पर ₹5 से ₹300 तक शुल्क? जानिए कहां और किसे देना होगा चार्ज

September 16, 2026
स्वास्थ्यहोम

ESIC e-Pehchan Card के बिना नहीं मिलेगा फ्री इलाज! फोन में ऐसे करें डाउनलोड, अस्पताल में नहीं होगी परेशानी

August 19, 2026
इंडियाराष्ट्रीयहोम

Goosebumps Guaranteed! नागालैंड के बच्चे का ‘जन गण मन’ सुन रोंगटे खड़े हुए, महिंद्रा भी बोले—देश पर गर्व है!

August 18, 2026
AI STUDY
इंडियाहोम

एक करोड़ युवाओं को मिलेगा AI का ज्ञान, मुफ्त कोचिंग के साथ PM मोदी की बड़ी पहल

August 15, 2026
Report KhabarReport Khabar

Copyright @2026 ReportKhabar All Rights Reserved

  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?