प्राइम वीडियो के शो ‘अलायंस’ में गौहर खान के एक्स-बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन ने उनके पति जैद दरबार को किस किया, जिस पर गौहर ने प्रतिक्रिया दी है।
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘अलायंस’ ने गौहर खान (Gauahar Khan) के एक्स-बॉयफ्रेंड और एक्टर कुशाल टंडन (Kushal Tandon) और उनके पति व कोरियोग्राफर जैद दरबार को एक साथ एक ही छत के नीचे ला खड़ा कर दिया है। जहां कई लोगों को उम्मीद थी कि दोनों के बीच टकराव होगा, वहीं वे दोस्त बन गए और तब से साथ खेल रहे हैं।
गौहर ने सोशल मीडिया पर शेयर की स्टोरी
हाल ही के एक एपिसोड में कुशाल ने जैद को किस (Kiss) किया और अब गौहर ने उनके इस ‘ब्रोमांस’ पर रिएक्ट किया है। ‘अलायंस’ के हालिया एपिसोड में, कुशाल ने जैद को कुछ समझाते हुए उनके गाल पर किस किया।
इस पल पर रिएक्शन देते हुए गौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर किया और कहा,’पूरी दुनिया, मीडिया और सभी लोगों से कहना चाहती हूं कि जब ‘अलायंस’ शुरू हुआ था, तो सब कह रहे थे – ‘ओह माय गॉड, ज़ैद दरबार और कुशल टंडन एक ही शो में हैं और वे एक-दूसरे से बहुत नफरत करेंगे।’
एक्ट्रेस बोलीं – देखकर मजा आ गया
किसी का पास्ट और किसी का हमेशा साथ रहने वाला पार्टनर एक ही शो में कैसे हो सकते हैं? यह तो बहुत जबरदस्त होने वाला है।’ उन्होंने आगे कहा,’शानदार कास्टिंग, एलायंस। लेकिन आज की पप्पी सबके दिमाग में पक्की छाप छोड़ गई। जहां परिपक्वता है, वहां दोस्ती है भाई। आज देखकर मजा आ गया।’
गौहर ने आगे कहा कि उन्हें जैद पर गर्व है कि जब भी कोई उनके खिलाफ कुछ कहता है, तो वह हमेशा उनकी सबसे पुरानी साथी, डेजी शाह का साथ देता है। एलायंस के खेल को समझाते हुए, उन्होंने मिनी माथुर को शो की सबसे चतुर खिलाड़ियों में से एक बताया। गौहर ने मिनी की बुद्धिमत्ता की प्रशंसा की और कहा कि घर में उनके खेल ने उन्हें बहुत प्रभावित किया है।
