Report Khabar
  • होम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • इंडिया
  • राजस्थान
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • हादसा
  • वेब स्टोरी
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
Notification Show More
Latest News
ESIC e-Pehchan Card के बिना नहीं मिलेगा फ्री इलाज! फोन में ऐसे करें डाउनलोड, अस्पताल में नहीं होगी परेशानी
स्वास्थ्य होम
Goosebumps Guaranteed! नागालैंड के बच्चे का ‘जन गण मन’ सुन रोंगटे खड़े हुए, महिंद्रा भी बोले—देश पर गर्व है!
इंडिया राष्ट्रीय होम
AI STUDY
एक करोड़ युवाओं को मिलेगा AI का ज्ञान, मुफ्त कोचिंग के साथ PM मोदी की बड़ी पहल
इंडिया होम
awarapan 2 and bantawara 1947
Awarapan 2 ने एडवांस बुकिंग में मचाया तहलका, Batwara 1947 से 4 गुना आगे
मनोरंजन होम
chamoli uttrakhand
उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, THDC टनल में मलबे के नीचे फंसे मजदूर!
इंडिया हादसा होम
Aa
Report KhabarReport Khabar
Aa
  • होम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • इंडिया
  • राजस्थान
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • हादसा
  • वेब स्टोरी
  • होम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • इंडिया
  • राजस्थान
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • हादसा
  • वेब स्टोरी
Follow US
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
Copyright @2026 ReportKhabar All Rights Reserved
अंतर्राष्ट्रीयहोम

भारत ने पाकिस्तान के ‘यौम-ए-इस्तेहसाल’ को नकारा, विदेश मंत्रालय का सख्त बयान

Report Khabar
Last updated: 2026/08/05 at 10:04 PM
Report Khabar
Share
3 Min Read
yoom e istemal
SHARE

भारत ने पाकिस्तान द्वारा 5 अगस्त को ‘यौम-ए-इस्तेहसाल’ (शोषण दिवस) के रूप में मनाए जाने को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। पाकिस्तान इस दिन को 2019 में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के दिन के रूप में देखता है। भारत ने इसे ‘राजनीतिक बेतुकापन’ कहा और पाकिस्तान पर झूठा प्रचार फैलाने का आरोप लगाया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा हैं और कोई भी प्रचार इस सत्य को नहीं बदल सकता।

भारत ने सलाह दी है कि पाकिस्तान अपने गिरते राजनीतिक और आर्थिक हालात पर ध्यान दे और भारत के आंतरिक मामलों में दखल न दे। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि 5 अगस्त, 2019 को किए गए संवैधानिक बदलाव पूरी तरह से भारत का आंतरिक मामला हैं। इससे इलाके में सामाजिक-आर्थिक विकास, सुशासन और लोकतांत्रिक सशक्तिकरण हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त के दिन को अपनी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में रखा। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35(ए) हटाना एक ऐतिहासिक कदम था। इस निर्णय के परिणामस्वरूप, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों के जीवन में बड़े बदलाव आए हैं। पीएम ने कहा कि बुनियादी ढांचे का विकास हुआ है और विभिन्न क्षेत्रों में अवसर बढ़े हैं, जिससे हाशिए पर रहने वाले समुदायों को भी लाभ मिला है।

प्रधानमंत्री मोदी ने 5 अगस्त का महत्व इस साल और बढ़ने को बताया, क्योंकि देश डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मना रहा है। उन्होंने कहा कि 5 अगस्त 2019 को जो सपना साकार हुआ, वह डॉ. मुखर्जी की प्रेरणा से था। यह दिन अब शांति, प्रगति और समान अवसरों का एक नया युग लेकर आया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस अवसर पर कहा कि अनुच्छेद 370 और 35(ए) के हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शांति का एक नया दौर शुरू हुआ है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि 5 अगस्त नए भारत के इतिहास का स्वर्णिम दिन है, जिससे राष्ट्र की एकता और अखंडता का एक नया युग शुरू हुआ।

प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और भाजपा अध्यक्ष सभी ने 5 अगस्त 2019 को उठाए गए कदम को महत्वपूर्ण माना और इसे भारत की एकता और विकास का प्रतीक बताया।`

TAGGED: Article 370, Foreign Affairs, Foreign Ministry, India, India Pakistan Relations, Jammu and Kashmir, MEA India, Pakistan, Randhir Jaiswal, Yaum-e-Ishtehsal, अनुच्छेद 370, जम्मू कश्मीर, नरेंद्र मोदी, पाकिस्तान, भारत, भारत पाकिस्तान संबंध, यौम-ए-इस्तेहसाल, रणधीर जायसवाल, विदेश नीति, विदेश मंत्रालय
Report Khabar August 5, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

स्वास्थ्यहोम

ESIC e-Pehchan Card के बिना नहीं मिलेगा फ्री इलाज! फोन में ऐसे करें डाउनलोड, अस्पताल में नहीं होगी परेशानी

August 19, 2026
इंडियाराष्ट्रीयहोम

Goosebumps Guaranteed! नागालैंड के बच्चे का ‘जन गण मन’ सुन रोंगटे खड़े हुए, महिंद्रा भी बोले—देश पर गर्व है!

August 18, 2026
AI STUDY
इंडियाहोम

एक करोड़ युवाओं को मिलेगा AI का ज्ञान, मुफ्त कोचिंग के साथ PM मोदी की बड़ी पहल

August 15, 2026
awarapan 2 and bantawara 1947
मनोरंजनहोम

Awarapan 2 ने एडवांस बुकिंग में मचाया तहलका, Batwara 1947 से 4 गुना आगे

August 13, 2026
Report KhabarReport Khabar

Copyright @2026 ReportKhabar All Rights Reserved

  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?