2026 में अब सिर्फ चार मुकाबले बचे हैं. क्वालिफायर-1 धर्मशाला में होना है. वहीं एलिमिनेटर और क्वालिफायर-2 की मेजबानी न्यू चंडीगढ़ करेगा. फिर 31मई को इस सीजन का खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में अब प्लेऑफ मैचों की बारी आ चुकी है. क्वालिफायर-1 26 मई (मंगलवार) को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच खेला जाना है.
इस मुकाबले के दौरान धर्मशाला मे मौसम सुनहरा रहने की उम्मीद जताई गई है और बारिश की संभावना ना के बराबर है. हालांकि मौसम कब बदल जाए, इसका अनुमान लगाना मुश्किल रहता है. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि धर्मशाला में मौसम बिगड़ता है और बारिश के चलते मैच धुल जाता है तो क्या होगा? कौन सी टीम फाइनल में पहुंचेगी. हमने इससे जुड़े नियमों को खंगाला…

IPL के प्लेइंग-11 कंडीशन्स में इसे लेकर पूरी जानकारी दी गई है. अगर फाइनल, एलिमिनेटर, क्वालिफायर- 1 या क्वालिफायर-2 मुकाबला टाई हो जाता है या धुल जाता है तो विजेता तय करने के लिए सुपर ओवर खेला जाएगा. अगर पहला सुपर ओवर भी बराबरी पर खत्म होता है, तो जरूरत पड़ने पर लगातार और सुपर ओवर कराए जाएंगे,
लेकिन अगर बारिश, खराब मौसम या किसी अन्य कारण से सुपर ओवर कराना भी संभव नहीं हो पाता, तब लीग स्टेज की पॉइंट्स टेबल सबसे बड़ा फैसला करेगी. ऐसी स्थिति में वह टीम विजेता मानी जाएगी, जिसने लीग चरण में दूसरी टीम से ऊपर स्थान किया हो. यानी बारिश के चलते मुकाबला पूरी तरह धुलता है तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फाइनल में पहुंच जाएगी क्योंकि उसने पॉइंट्स टेबल मे पहला स्थान हासिल किया था. जबकि ऐसी स्थिति में गुजरात टाइटन्स को क्वालिफायर-2 खेलना पड़ेगा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग- 12: कोहली, फिल साल्ट, पडिक्कल, रजत पाटीदार (C), जितेश शर्मा (WK), क्रुणाल पंड्या,टिम डेविड, शेफर्ड, भुवनेश्वर , हेजलवुड, सुयश और रसिक .
गुजरात टाइटन्स की संभावित प्लेइंग-12: सुदर्शन, गिल (C), बटलर (WK), वॉशिंगटन , होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद , रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और निशांत सिंधु.