Report Khabar
  • न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • इंडिया
  • राजस्थान
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
Notification Show More
Latest News
वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, बोले- ‘हर युवा को मिले अवसर’
इंडिया न्यूज़
इतिहास रचने वाले दूसरे भारतीय बने मयंक यादव, पहली गेंद पर झटका विकेट
इंडिया खेल न्यूज़
भारत पर भी बढ़ा शुल्क का बोझ, 60 देशों पर 10–12.5% टैरिफ का फैसला
अंतर्राष्ट्रीय इंडिया न्यूज़
तंबाकू नियंत्रण में बड़ी उपलब्धि, WHO ने दिया 2026 का प्रतिष्ठित अवार्ड
न्यूज़ राजस्थान
प्रह्लाद जोशी की सफलता की कहानी: RSS स्वयंसेवक से शिक्षा मंत्री बनने तक का सफर
इंडिया न्यूज़ राजनीति
Aa
Report KhabarReport Khabar
Aa
  • न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • इंडिया
  • राजस्थान
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • इंडिया
  • राजस्थान
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
Follow US
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
Copyright @2026 ReportKhabar All Rights Reserved
Report Khabar > इंडिया > वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, बोले- ‘हर युवा को मिले अवसर’
इंडियान्यूज़

वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, बोले- ‘हर युवा को मिले अवसर’

Report Khabar
Last updated: 2026/07/26 at 8:39 PM
Report Khabar
Share
4 Min Read
SHARE

चांगो इलाके की अपनी एक यात्रा का जिक्र किया. मोदी ने बताया, ‘मैं हर दिवाली अपने सैनिक भाइयों से मिलने सीमा पर जाता हूं. यह एक संयोग है. 2016 में दिवाली के दौरान मैं बॉर्डर के पास स्थित चांगो इलाके में था.’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 के तहत रविवार को युवाओं से बातचीत की. बातचीत पर जोर देते हुए पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि केंद्र सरकार का मकसद हर युवा को आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ने के लिए सशक्त बनाना है. पीएम मोदी ने अकेले यात्रा करने (सोलो ट्रैवलिंग) के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि इससे लोगों को देश घूमने के साथ-साथ खुद को जानने का भी मौका मिलता है.

इस दौरान उन्होंने चांगो इलाके की अपनी एक यात्रा का जिक्र किया. मोदी ने बताया, ‘मैं हर दिवाली अपने सैनिक भाइयों से मिलने सीमा पर जाता हूं. यह एक संयोग है. 2016 में दिवाली के दौरान मैं बॉर्डर के पास स्थित चांगो इलाके में गया था.’

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनीं ऊपर सड़कें
विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2026 में शामिल होने पहुंची निकिता ने कहा कि जब मैंने चांगो की यात्रा की तो मैंने ऑनलाइन रील्स में जो देखा था, उसी के आदार पर तैयारी की थी. सोचा था कि वहां कोई मोबाइल नेटवर्क या बिजली नहीं होगी. लेकिन जब मैं असल में वहां पहुँची और ऊंचे पहाड़ और खड़ी ढलानों पर बनी अच्छी और मजबूत सड़कें देखीं, तो मैं हैरान रह गई.

इसी इलाके के बारे में प्रोग्राम में आईं निकिता ने बताया, ‘मैंने वहां के लोगों से बात की और पूछा कि यह सब कैसे हुआ. उन्होंने मुझे बताया कि पहले यहां कुछ भी नहीं था और उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता था. यह बदलाव ‘प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना’ की वजह से संभव हुआ.

उन्होंने यह भी बताया कि पहले उनके घरों में पाइप से पीने का पानी नहीं आता था, लेकिन अब हमारे प्रधानमंत्री और ‘जल जीवन मिशन’ की वजह से उन्हें घर पर ही पीने का पानी मिल रहा है. साथ ही, उन्होंने कहा कि यहां चौबीसों घंटे बिजली और नेटवर्क कनेक्टिविटी रहती है और प्रधानमंत्री की वजह से ‘आयुष्मान भारत योजना’ ने हेल्थकेयर को लेकर हमारा आत्मविश्वास बढ़ाया है और हमारी ज़िंदगी आसान बना दी है.

250 गांवों के युवा इस कार्यक्रम में हुए शामिल
पीएम मोदी ने कहा, ‘आज का कार्यक्रम वाकई खास है. देशभर के लगभग 250 जिलों के गांवों के युवा इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं. मैं आप सभी का स्वागत करता हूं. कुछ साल पहले हमने मेरा युवा भारत प्लेटफॉर्म शुरू किया था. आज देशभर के करोड़ों युवा इससे जुड़े हैं. माय भारत के वॉलंटियर पूरे देश में सराहनीय काम कर रहे हैं. विकसित भारत संवाद से लेकर वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम तक . आप सभी ने अपनी काबिलियत को शानदार ढंग से दिखाया है.

उन्होंने आगे कहा, ‘विकसित भारत युवाल लीडर संवाद के दौरान मैंने युवाओं के साथ एक विचार साझा किया था. यह विचार यह था, क्यों न युवा वर्चुअल माध्यमों से आगे बढ़कर जमीनी स्तर पर उतरें. भारत को जानने, उससे जुड़ने, भारत में जीवन का अनुभव करने और देश को असल में समझने के लिए? गांवों में जाकर ही वहां विकास की अपार आकांक्षाओं का पता चलता है.’

TAGGED: Ayushman Bharat, Chango Village, Jal Jeevan Mission, Mera Yuva Bharat, MY Bharat, PM Modi, PM Modi News, Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana, Vibrant Village Scheme, Vibrant Villages Programme
Report Khabar July 26, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

इंडियाखेलन्यूज़

इतिहास रचने वाले दूसरे भारतीय बने मयंक यादव, पहली गेंद पर झटका विकेट

July 26, 2026
अंतर्राष्ट्रीयइंडियान्यूज़

भारत पर भी बढ़ा शुल्क का बोझ, 60 देशों पर 10–12.5% टैरिफ का फैसला

July 25, 2026
न्यूज़राजस्थान

तंबाकू नियंत्रण में बड़ी उपलब्धि, WHO ने दिया 2026 का प्रतिष्ठित अवार्ड

July 25, 2026
इंडियान्यूज़राजनीति

प्रह्लाद जोशी की सफलता की कहानी: RSS स्वयंसेवक से शिक्षा मंत्री बनने तक का सफर

July 25, 2026
Report KhabarReport Khabar

Copyright @2026 ReportKhabar All Rights Reserved

  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?