Report Khabar
  • न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • इंडिया
  • राजस्थान
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
Notification Show More
Latest News
वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, बोले- ‘हर युवा को मिले अवसर’
इंडिया न्यूज़
इतिहास रचने वाले दूसरे भारतीय बने मयंक यादव, पहली गेंद पर झटका विकेट
इंडिया खेल न्यूज़
भारत पर भी बढ़ा शुल्क का बोझ, 60 देशों पर 10–12.5% टैरिफ का फैसला
अंतर्राष्ट्रीय इंडिया न्यूज़
तंबाकू नियंत्रण में बड़ी उपलब्धि, WHO ने दिया 2026 का प्रतिष्ठित अवार्ड
न्यूज़ राजस्थान
प्रह्लाद जोशी की सफलता की कहानी: RSS स्वयंसेवक से शिक्षा मंत्री बनने तक का सफर
इंडिया न्यूज़ राजनीति
Aa
Report KhabarReport Khabar
Aa
  • न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • इंडिया
  • राजस्थान
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • इंडिया
  • राजस्थान
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
Follow US
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
Copyright @2026 ReportKhabar All Rights Reserved
Report Khabar > इंडिया > इतिहास रचने वाले दूसरे भारतीय बने मयंक यादव, पहली गेंद पर झटका विकेट
इंडियाखेलन्यूज़

इतिहास रचने वाले दूसरे भारतीय बने मयंक यादव, पहली गेंद पर झटका विकेट

Report Khabar
Last updated: 2026/07/26 at 8:08 PM
Report Khabar
Share
2 Min Read
SHARE

Mayank Yadav Wicket on First Ball T20I Inning: मयंक यादव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में पारी की पहली गेंद पर विकेट लेकर इतिहास रच दिया.

भारत के ‘स्पीड गन’ मयंक यादव ने इतिहास रच डाला है. उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में पहली गेंद पर ब्रायन बैनेट का विकेट लेकर एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया. वो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसे केवल दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने तीन बार पारी की पहली गेंद पर विकेट लिया है.

मयंक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ इसी सीरीज में 2 बार ऐसा किया है. पहले टी20 मैच में पारी की पहली गेंद पर उन्होंने ब्रायन बैनेट का विकेट लिया था. तीसरे मैच में भी कार्बन-कॉपी वही सीन दोबारा देखने को मिला. इस बार भी पारी की पहली गेंद पर मयंक ने ब्रायन बैनेट को अपना शिकार बनाया.

मयंक यादव ने रचा इतिहास
मयंक यादव अब ऐसे दूसरे गेंदबाज हैं, जिन्होंने तीन बार टी20 मुकाबले में पारी की पहली गेंद पर विकेट लिया है. उनसे पहले सिर्फ भुवनेश्वर कुमार 3 बार ऐसा कर पाए हैं. भुवनेश्वर ने भी अपने करियर में तीन बार पारी की पहली गेंद पर विकेट लिया है. भारत के लिए हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह 2-2 बार ऐसा कर चुके हैं.

टी20 में पारी की पहली गेंद पर विकेट (भारत के लिए)
3 बार – भुवनेश्वर कुमार
3 बार – मयंक यादव
2 बार – हार्दिक पांड्या
2 बार – अर्शदीप सिंह
मयंक यादव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में 2 बार पारी की पहली गेंद पर विकेट लिया है. उन्होंने पहली बार साल 2024 में ऐसा किया था. उस साल अक्टूबर महीने में भारत-बांग्लादेश सीरीज के आखिरी टी20 मैच में बांग्लादेश की टीम 298 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी. बांग्लादेश की पारी की पहली ही गेंद पर मयंक यादव ने परवेज हुसैन इमोन को आउट कर दिया था.

TAGGED: Cricket News, IND vs ZIM T20, India vs Zimbabwe, Mayank Yadav, Mayank Yadav Record, Mayank Yadav Wicket, T20 International, Team India
Report Khabar July 26, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

इंडियान्यूज़

वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, बोले- ‘हर युवा को मिले अवसर’

July 26, 2026
अंतर्राष्ट्रीयइंडियान्यूज़

भारत पर भी बढ़ा शुल्क का बोझ, 60 देशों पर 10–12.5% टैरिफ का फैसला

July 25, 2026
न्यूज़राजस्थान

तंबाकू नियंत्रण में बड़ी उपलब्धि, WHO ने दिया 2026 का प्रतिष्ठित अवार्ड

July 25, 2026
इंडियान्यूज़राजनीति

प्रह्लाद जोशी की सफलता की कहानी: RSS स्वयंसेवक से शिक्षा मंत्री बनने तक का सफर

July 25, 2026
Report KhabarReport Khabar

Copyright @2026 ReportKhabar All Rights Reserved

  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?