Report Khabar
  • होम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • इंडिया
  • राजस्थान
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • हादसा
  • वेब स्टोरी
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
Notification Show More
Latest News
 UPI पेमेंट ट्रांजैक्शन पर ₹5 से ₹300 तक शुल्क? जानिए कहां और किसे देना होगा चार्ज
इंडिया टेक्नोलॉजी होम
ESIC e-Pehchan Card के बिना नहीं मिलेगा फ्री इलाज! फोन में ऐसे करें डाउनलोड, अस्पताल में नहीं होगी परेशानी
स्वास्थ्य होम
Goosebumps Guaranteed! नागालैंड के बच्चे का ‘जन गण मन’ सुन रोंगटे खड़े हुए, महिंद्रा भी बोले—देश पर गर्व है!
इंडिया राष्ट्रीय होम
AI STUDY
एक करोड़ युवाओं को मिलेगा AI का ज्ञान, मुफ्त कोचिंग के साथ PM मोदी की बड़ी पहल
इंडिया होम
awarapan 2 and bantawara 1947
Awarapan 2 ने एडवांस बुकिंग में मचाया तहलका, Batwara 1947 से 4 गुना आगे
मनोरंजन होम
Aa
Report KhabarReport Khabar
Aa
  • होम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • इंडिया
  • राजस्थान
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • हादसा
  • वेब स्टोरी
  • होम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • इंडिया
  • राजस्थान
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • हादसा
  • वेब स्टोरी
Follow US
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
Copyright @2026 ReportKhabar All Rights Reserved
इंडियाखेलहोम

भारतीय क्रिकेट को बड़ा झटका! अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

Report Khabar
Last updated: 2026/07/30 at 1:15 PM
Report Khabar
Share
6 Min Read
SHARE

भारतीय टेस्ट टीम के पूर्व प्रमुख बल्लेबाज़ अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट के सभी फॉर्मैट से संन्यास की घोषणा कर दी है.

38 साल रहाणे ने आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच 2026 के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेला था. इस टूर्नामेंट में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की कप्तानी करते हुए 14 मैचों में 335 रन बनाए थे.

हाल ही में उन्होंने भारतीय टीम में वापसी की इच्छा भी जताई थी, लेकिन आख़िरकार 17 साल लंबे (आईपीएल सहित) अपने शानदार करियर को विराम देने का फ़ैसला किया.

एक भावुक वीडियो संदेश में रहाणे ने कहा, “ज़िंदगी की सच्चाई यही है कि हर चीज़ की एक शुरुआत होती है और एक अंत भी. जब वह समय आता है तो उसका सम्मान करते हुए आगे बढ़ना चाहिए. बल्लेबाज़ी में मैंने हमेशा टाइमिंग पर भरोसा किया है और उसकी अहमियत को समझा है. आज मुझे लगता है कि आगे बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ क्रिकेट के सभी फॉर्मैट से संन्यास की घोषणा करने का यही सही समय है.”

उन्होंने कहा, “कैप नंबर 278, अब विदा लेता हूँ.”

रहाणे ने 2011 में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच से भारत के लिए डेब्यू किया था. पारी की शुरुआत करते हुए उन्होंने 31 गेंदों में शानदार 69 रन बनाए थे. इसके कुछ ही दिनों बाद डरहम में राहुल द्रविड़ के वनडे करियर के विदाई मैच में उन्होंने अपना वनडे डेब्यू किया और 44 गेंदों में 40 रन की अहम पारी खेली.

हालांकि, टेस्ट टीम में जगह बनाने के लिए उन्हें दो साल और इंतज़ार करना पड़ा. 2013 की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान दिल्ली में खेले गए चौथे टेस्ट में उन्हें टेस्ट कैप मिली, लेकिन डेब्यू मैच में वे दोनों पारियों में क्रमशः 1 और 7 रन ही बना सके थे.

लेकिन अगले एक दशक में रहाणे भारतीय टेस्ट टीम की रीढ़ बन गए और 85 टेस्ट मैचों में 5,077 रन बनाए.

वनडे क्रिकेट में भी रहाणे का प्रदर्शन अच्छा रहा. उन्होंने 90 मैचों में 2,962 रन बनाए. हालांकि उनका औसत 35.26 रहा, लेकिन कई मौक़ों पर उन्होंने टीम के लिए अहम पारियां खेलीं. उन्होंने 20 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले, जिनमें 375 रन बनाए. हालांकि, टेस्ट क्रिकेट ही वह फॉर्मैट था, जिसमें उन्होंने अपनी असली पहचान बनाई.

रहाणे ने कहा, “डोंबिवली से एक छोटे लड़के के रूप में अभ्यास के लिए सफ़र करने वाले उन शुरुआती दिनों से लेकर आज तक, मैंने इस खेल को अपना सब कुछ दिया. हर दिन, हर पारी और बल्लेबाज़ी का हर मौक़ा. मेरा सपना हमेशा भारत की कैप पहनना था.”

उन्होंने कहा, “मैंने हमेशा एक ही सिद्धांत पर अमल किया कि देश और टीम को ख़ुद से ऊपर रखना है. मैंने पूरी ईमानदारी के साथ यह खेल खेला और हमेशा यह माना कि अगर आपका इरादा सही हो तो यह खेल आपका साथ ज़रूर देता है.”

रहाणे ने कहा, “जब मैंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था, तब से भारतीय क्रिकेट ने जबर्दस्त तरक़्क़ी की है. पिछले 20 वर्षों में इसका हिस्सा बनने पर मुझे बेहद गर्व है. एक भारतीय क्रिकेटर के रूप में मेरी पारी भले ही समाप्त हो रही हो, लेकिन इस खेल के साथ मेरा सफ़र ख़त्म नहीं हो रहा. मैं अगली पीढ़ी की मदद करने, उन्हें इस खेल से मिले मूल्यों से परिचित कराने और उस खेल को कुछ लौटाने के लिए उत्सुक हूँ, जिसने मुझे सब कुछ दिया.”

जब भी विराट कोहली उपलब्ध नहीं रहे, रहाणे ने टीम की कप्तानी संभाली. 2020-21 की बॉर्डर-गावसकर ट्रॉफी उनके कप्तानी करियर का सबसे अहम लम्हा था.

एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट में भारत के 36 रन पर ऑलआउट होने के बाद कोहली वापस आ गए थे. इसके बाद रहाणे ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट में शानदार शतक जड़ते हुए टीम की अगुवाई की और भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई.

गंभीर चोटों से जूझ रहे और कई प्रमुख खिलाड़ियों की अनुपस्थिति के बावजूद रहाणे ने भारत को लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सिरीज़ जिताई. इस दौरे का समापन गाबा में मिली ऐतिहासिक जीत के साथ हुआ, जहां भारत ने ऑस्ट्रेलिया के 32 साल पुराने अजेय रिकॉर्ड का अंत किया.

लगातार नौ वर्षों तक टेस्ट टीम का हिस्सा रहने के बाद दक्षिण अफ्रीका दौरे में ख़राब प्रदर्शन के कारण रहाणे पहली बार भारतीय टेस्ट टीम से बाहर कर दिए गए.

हालांकि, 2023 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए उन्होंने टीम में वापसी की और 89 तथा 46 रन की पारियां खेलकर अपनी उपयोगिता साबित की. लेकिन उनकी वापसी सिर्फ़ तीन टेस्ट मैचों तक ही सीमित रही. भारत के लिए उनका आख़िरी मुकाबला जुलाई 2023 में पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ खेला गया टेस्ट मैच था.

TAGGED: Ajinkya Rahane, Ajinkya Rahane News, Cricket News, Indian Cricket Team, retirement of ajinkya rahane, Team India, Test Cricket, अजिंक्य रहाणे संन्यास, भारतीय क्रिकेट
Report Khabar July 30, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

इंडियाटेक्नोलॉजीहोम

 UPI पेमेंट ट्रांजैक्शन पर ₹5 से ₹300 तक शुल्क? जानिए कहां और किसे देना होगा चार्ज

September 16, 2026
स्वास्थ्यहोम

ESIC e-Pehchan Card के बिना नहीं मिलेगा फ्री इलाज! फोन में ऐसे करें डाउनलोड, अस्पताल में नहीं होगी परेशानी

August 19, 2026
इंडियाराष्ट्रीयहोम

Goosebumps Guaranteed! नागालैंड के बच्चे का ‘जन गण मन’ सुन रोंगटे खड़े हुए, महिंद्रा भी बोले—देश पर गर्व है!

August 18, 2026
AI STUDY
इंडियाहोम

एक करोड़ युवाओं को मिलेगा AI का ज्ञान, मुफ्त कोचिंग के साथ PM मोदी की बड़ी पहल

August 15, 2026
Report KhabarReport Khabar

Copyright @2026 ReportKhabar All Rights Reserved

  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?