Alpha Day 1 Collection: फिल्म ‘अल्फा’आज 03 जुलाई को सिनेमाघरों में सज चुकी है। यह यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म है। वहीं, इस स्पाई यूनिवर्स की यह पहली महिला केंद्रित फिल्म है। जानिए बॉक्स ऑफिस पर इसकी कैसी बोहनी हुई है?
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ अभिनीत फिल्म ‘अल्फा’ ने दस्तक दे दी है। शिव रवैल के निर्देशन में बनी यह एक्शन थ्रिलर फिल्म है। यह YRF के स्पाई यूनिवर्स की सातवीं किस्त है। रिलीज से पहले इस फिल्म की काफी चर्चा थी। अब जब यह सिनेमाघरों में लग गई है तो इसका कितना जादू चला है?

क्या दोहरी संख्या में जुटा पाएगी कलेक्शन?
फिल्म ‘अल्फा’ का बजट मीडिया रिपोर्ट्स में 100 करोड़ रुपये के आसपास बताया जा रहा है। फिल्म ओपनिंग डे पर 10 करोड़ रुपये से अधिक की ओपनिंग लेती है तो इसे फिल्म के भविष्य के लिए अच्छा माना जाता। मगर, लागत के हिसाब से इसने पहले दिन औसत से भी कम कमाई की है। फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन एकल संख्या में सिमट कर रह गया।
आलिया और शरवरी की अदाकारी एक नंबर
फिल्म ‘अल्फा’ में अनिल कपूर, बॉबी देओल और दिव्येंदु भट्टाचार्य अहम भूमिकाओं में हैं। ऋतिक रोशन का कैमियो रोल है। क्रिटिक्स से इस फिल्म को मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है। आलिया भट्ट की अदाकारी की तारीफ हो रही हैं। एक्शन और एक्सप्रेशन दोनों मामले में उन्होंने कमाल किया है। शरवरी भी एक्शन अवतार में शानदार साबित हुई हैं।