तमिलनाडु में अभिनेता से नेता बने विजय की सरकार को गिराने की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है, जहां एक टीवीके विधायक को सदन अध्यक्ष के खिलाफ वोट देने के लिए 35 करोड़ रुपये की पेशकश की गई थी।
चेन्नई; तमिलनाडु की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अभिनेता से नेता बने विजय के नेतृत्व वाले टीवीके विधायक ने दावा किया है कि उन्हें सदन अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्तावित विधानसभा प्रस्ताव पर अपना वोट प्रभावित करने के लिए 35 करोड़ रुपये की पेशकश की गई थी।