कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च शुरू हो गया है। एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि भी प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंच गई है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को संसद तक मार्च करने की इजाजत नहीं दी है। संसद की तरफ लोगों का हुजूम बढ़ने पर पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया है।
दूसरी तरफ, सीजेपी के मार्च में हिस्सा के लिए राजनीतिक हस्तियां व कलाकार भी पहुंच चुके हैं। तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा संसद की जगह जंतर मंतर पहुंची। यहां, आजाद समाज पार्टी प्रमुख व यूपी के नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद भी मौजूद हैं। सीजेपी की रैली में भाग लेने के लिए कलाकार शबाना आजमी और प्रकाश राज भी पहुंच चुके हैं।
संसद नहीं जाने दिया जा रहा तो सुप्रीम कोर्ट जाओ: संजय राउत
शिवसेना (उबाटा) सांसद संजय राउत ने कहा कि अगर प्रदर्शनकारियों को संसद तक मार्च निकालने की इजाजत नहीं दी जाती है तो मार्च को प्रवर्तन निदेशालय या फिर सुप्रीम कोर्ट की ओर ले जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन संस्थानों ने देश को काफी नुकसान पहुंचाया है।