Report Khabar
  • होम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • इंडिया
  • राजस्थान
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • हादसा
  • वेब स्टोरी
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
Notification Show More
Latest News
ESIC e-Pehchan Card के बिना नहीं मिलेगा फ्री इलाज! फोन में ऐसे करें डाउनलोड, अस्पताल में नहीं होगी परेशानी
स्वास्थ्य होम
Goosebumps Guaranteed! नागालैंड के बच्चे का ‘जन गण मन’ सुन रोंगटे खड़े हुए, महिंद्रा भी बोले—देश पर गर्व है!
इंडिया राष्ट्रीय होम
AI STUDY
एक करोड़ युवाओं को मिलेगा AI का ज्ञान, मुफ्त कोचिंग के साथ PM मोदी की बड़ी पहल
इंडिया होम
awarapan 2 and bantawara 1947
Awarapan 2 ने एडवांस बुकिंग में मचाया तहलका, Batwara 1947 से 4 गुना आगे
मनोरंजन होम
chamoli uttrakhand
उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, THDC टनल में मलबे के नीचे फंसे मजदूर!
इंडिया हादसा होम
Aa
Report KhabarReport Khabar
Aa
  • होम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • इंडिया
  • राजस्थान
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • हादसा
  • वेब स्टोरी
  • होम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • इंडिया
  • राजस्थान
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • हादसा
  • वेब स्टोरी
Follow US
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
Copyright @2026 ReportKhabar All Rights Reserved
मनोरंजनहोम

सफलता की कहानी: पत्नी ने छोड़ी अपनी खुशियां, तब जाकर मिली कंपोजर को पहचान

Report Khabar
Last updated: 2026/08/02 at 1:56 PM
Report Khabar
Share
3 Min Read
SHARE

शाश्वत सचदेव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, बहन और पत्नी के त्याग और समर्थन को दिया है. उन्होंने बताया कि उनके परिवार ने संगीत शिक्षा और पालन-पोषण में कई बलिदान दिए हैं.

शाश्वत सचदेव हिंदी सिनेमा के जाने-माने म्यूजिशियन हैं. शाश्वत को धुरंधर, उरी वीरे दी वेडिंग और आर्टिकल 370 जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है. बेहतरीन काम के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है. हाल ही में वो शेखर सुमन के टॉक शो ‘शेखर टोनाइट’ में नजर आए. शो में उन्होंने अपनी सक्सेस का क्रेडिट माता-पिता, बहन और पत्नी के त्याग को दिया. संघर्ष के बारे में बताते हुए वो भावुक भी हो गए.
शाश्वत की सक्सेस का राज
शश्वत ने अपनी सफलता का श्रेय सबसे पहले अपने माता-पिता को दिया. उन्होंने कहा, आपने मुझे बहुत सराहा, लेकिन मुझे लगता है कि यह तारीफ मेरे माता-पिता को मिलनी चाहिए. उन्होंने मेरे लिए जीवन में बहुत कुछ त्यागा है. उन्होंने जो कमाई की, वो या तो मेरी संगीत शिक्षा पर खर्च हुई या मुझे और मेरी बहन को पालने-पोसने में.
उन्होंने बताया कि उनकी बहन ने भी अपनी संगीत की आकांक्षाओं का त्याग कर दिया. वो कहते हैं- मेरी बहन मेरे साथ संगीत सीखती थी. लेकिन क्योंकि लड़के और लड़कियां अलग-अलग स्केल पर गाते हैं, जब मैं 11 से 13 साल का था, तो उसने संगीत छोड़ दिया. ताकि मैं जारी रख सकूं. वो संगीत से गहरा प्यार करती थी. ये श्रेय उनके त्याग को जाना चाहिए.

पत्नी का योगदान
संगीतकार ने कहा कि उनकी पत्नी को भी उनकी उपलब्धियों में उतना ही श्रेय दिया जाना चाहिए. शाश्ववत ने कहा- जब मैं 2017 में मुंबई शिफ्ट हुआ, तो मेरी पत्नी ने बहुत कुछ त्यागा. अगर मैं सारा क्रेडिट खुद ले लूं और कहूं कि देखो मैंने क्या किया, तो ये गलत होगा. उसने भी उतनी ही कड़ी मेहनत की है.
उन्होंने आगे कहा, मुझे लगता है कि एक दिव्य ऊर्जा है, जो आपको एक माध्यम चुनती है. ये मेरे लिए अहंकारी होगा कि मैं कहूं कि मैंने ये सब किया, क्योंकि वो माध्यम बनना भी मेरी पसंद नहीं थी.
अपनी पत्नी श्रुति के बारे में बात करते हुए शश्वत ने बताया कि वो बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं. हम एक साथ पले-बढ़े. मुझसे पहले उसे प्यार हुआ, और मैंने बहुत कम उम्र में शादी कर ली. जब हम मुंबई आए, तो हम एक बहुत छोटे से एक बेडरूम वाले फ्लैट में रहते थे. उसने भी उतनी ही कड़ी मेहनत की है. उसका संगीत को समझने का नजरिया बहुत गहरा है और मैं अपने संगीत पर उसकी राय को बहुत गंभीरता से लेता हूं. यही चीज है जो मुझे उसमें सबसे ज्यादा पसंद है.
शाश्वत ने कहा कि वो बचपन से अनुशासन में रहे. अनुशासन ने उनके व्यक्तित्व और करियर दोनों को आकार दिया.

TAGGED: Bollywood Composer, Composer Success Story, Entertainment News, Motivation Story, Music Composer, Report Khabar, Struggle to Success, पत्नी का समर्थन, संघर्ष की प्रेरणादायक कहानी, सफलता का सफर
Report Khabar August 2, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

स्वास्थ्यहोम

ESIC e-Pehchan Card के बिना नहीं मिलेगा फ्री इलाज! फोन में ऐसे करें डाउनलोड, अस्पताल में नहीं होगी परेशानी

August 19, 2026
इंडियाराष्ट्रीयहोम

Goosebumps Guaranteed! नागालैंड के बच्चे का ‘जन गण मन’ सुन रोंगटे खड़े हुए, महिंद्रा भी बोले—देश पर गर्व है!

August 18, 2026
AI STUDY
इंडियाहोम

एक करोड़ युवाओं को मिलेगा AI का ज्ञान, मुफ्त कोचिंग के साथ PM मोदी की बड़ी पहल

August 15, 2026
awarapan 2 and bantawara 1947
मनोरंजनहोम

Awarapan 2 ने एडवांस बुकिंग में मचाया तहलका, Batwara 1947 से 4 गुना आगे

August 13, 2026
Report KhabarReport Khabar

Copyright @2026 ReportKhabar All Rights Reserved

  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?