Report Khabar
  • न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • इंडिया
  • राजस्थान
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
Notification Show More
Latest News
वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, बोले- ‘हर युवा को मिले अवसर’
इंडिया न्यूज़
इतिहास रचने वाले दूसरे भारतीय बने मयंक यादव, पहली गेंद पर झटका विकेट
इंडिया खेल न्यूज़
भारत पर भी बढ़ा शुल्क का बोझ, 60 देशों पर 10–12.5% टैरिफ का फैसला
अंतर्राष्ट्रीय इंडिया न्यूज़
तंबाकू नियंत्रण में बड़ी उपलब्धि, WHO ने दिया 2026 का प्रतिष्ठित अवार्ड
न्यूज़ राजस्थान
प्रह्लाद जोशी की सफलता की कहानी: RSS स्वयंसेवक से शिक्षा मंत्री बनने तक का सफर
इंडिया न्यूज़ राजनीति
Aa
Report KhabarReport Khabar
Aa
  • न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • इंडिया
  • राजस्थान
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • इंडिया
  • राजस्थान
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
Follow US
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
Copyright @2026 ReportKhabar All Rights Reserved
Report Khabar > इंडिया > धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के दावे पर CJP का बयान- ‘हमने कर दिखाया’
इंडियान्यूज़राजनीति

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े के दावे पर CJP का बयान- ‘हमने कर दिखाया’

Report Khabar
Last updated: 2026/07/25 at 6:51 PM
Report Khabar
Share
5 Min Read
SHARE

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन चल रहा है.

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ शनिवार को तीसरे दौर की बातचीत के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रदर्शनकारियों से वापस जाने की अपील की है.

सीजेपी के प्रवक्ता अभिषेक रांका ने कहा कि उनकी मांगें मान ली गई हैं और प्रदर्शनकारी अपने घर वापस लौटें. उन्होंने कहा कि चार सप्ताह बाद फिर से वो मुलाक़ात करेंगे और अपनी मांगों और आगे शिक्षा में सुधार पर चर्चा करेंगे.

नीट पेपर लीक के मामले पर देशभर में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर युवाओं का प्रदर्शन चल रहा है. पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने इस्तीफ़े की मांग को लेकर 26 दिनों तक भूख हड़ताल की.

वहीं इस प्रदर्शन में शुरुआत से छात्र संगठन जुड़े हुए हैं. वो भले मंच पर अनशन पर नहीं बैठे लेकिन मंच के किनारे अनशन पर बैठे रहे. ऑल इंडिया स्टूडेंट असोसिएशन यानी आइसा जो सीपीआई (एमएल) की छात्र शाखा है, इसके तीन छात्रों ने 23 दिनों तक अनशन किया.

धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया एक्स पर बताया है कि उन्होंने अपना इस्तीफ़ा प्रधानमंत्री को भेजा है, हालांकि उनका इस्तीफ़ा स्वीकार होना बाक़ी है.

उन्होंने एक्स पर लिखा, “जंतर-मंतर पर और देश में जो स्थिति बनी है, इस स्थिति का राष्ट्र विरोधी ताक़तें लाभ ना उठाएं, देश की एकता बनी रहे, भारत के एक भी विद्यार्थी का भविष्य क़ानूनी पेचीदगियों में ना उलझे, हमारे बच्चे अपना समय पढ़ाई में लगाएं, करियर बनाने पर फ़ोकस करें, इसी बात पर विचार करते हुए मैंने अपना त्यागपत्र माननीय प्रधानमंत्री जी को भेज दिया है.”

दूसरी ओर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा है कि “हमने कर दिखाया. धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है.”

अभिजीत दीपके ने कहा: “धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. यह इस बात का सबूत है कि अगर आप डरते नहीं हैं, अगर आप इस सरकार के सामने झुकते नहीं हैं, तो आप किसी से भी इस्तीफ़ा दिलवा सकते हैं. लोकतंत्र में डरने की ज़रूरत नहीं है.”

इससे पहले कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल भी उनके इस्तीफ़े की मांग पर अड़े थे.

धर्मेंद्र प्रधान ने एक्स पर अपने संदेश का एक पत्र पोस्ट किया है.

उन्होंने लिखा, “मैं पिछले 4 दशकों से अधिक समय से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहा हूं. मेरा सदैव यह विश्वास रहा है कि एक सशक्त, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होती है.”

“मैं देश के युवाओं की आकांक्षाओं, भावनाओं और उनकी न्यायोचित अपेक्षाओं का गहरा सम्मान करता हूँ. भारत की युवा पीढ़ी के सपनों को साकार करना हम सभी के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन का नैतिक संकल्प रहा है. आदरणीय प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्र की सेवा करने का जो अवसर मुझे प्राप्त हुआ उसके लिए मैं प्रधानमंत्री जी का आभार प्रकट करता हूं.”

नीट पेपर लीक के मामले पर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “पहले ही दिन से, इस पर मैंने ज़िम्मेदारी ली और इस परिस्थिति से कभी मुंह नहीं मोड़ा. मेरा यह संकल्प था कि हम किसी भी मेधावी छात्र की संभावना परीक्षा माफिया के कारण खराब नहीं होने देंगे, किसी भी छात्र के साथ अन्याय नहीं होने देंगे.”

“परंतु इस दौरान भी कई छात्रों को गुमराह करने के लिए जिम्मेदार पदों पर बैठे व्यक्तियों ने बाधा डालने की कोशिश की, जिससे मन अत्यंत व्यथित हुआ.”

उन्होंने लिखा, “जंतर-मंतर पर और देश में जो स्थिति बनी है, इस स्थिति का राष्ट्र विरोधी ताकतें लाभ ना उठाएं, देश की एकता बनी रहे, भारत के एक भी विद्यार्थी का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में ना उलझे, हमारे बच्चे अपना समय पढ़ाई में लगाएं, करियर बनाने पर फोकस करें, इसी बात पर विचार करते हुए मैंने अपना त्यागपत्र माननीय प्रधानमंत्री जी को भेज दिया है.”

TAGGED: Abhijit Dipke, CJP, Cockroach Janta Party, Dharmendra Pradhan, Education Minister Resignation, Jantar Mantar Protest, NEET Paper Leak, Sonam Wangchuk, अभिजीत दीपके, जंतर-मंतर प्रदर्शन
Report Khabar July 25, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

इंडियान्यूज़

वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, बोले- ‘हर युवा को मिले अवसर’

July 26, 2026
इंडियाखेलन्यूज़

इतिहास रचने वाले दूसरे भारतीय बने मयंक यादव, पहली गेंद पर झटका विकेट

July 26, 2026
अंतर्राष्ट्रीयइंडियान्यूज़

भारत पर भी बढ़ा शुल्क का बोझ, 60 देशों पर 10–12.5% टैरिफ का फैसला

July 25, 2026
न्यूज़राजस्थान

तंबाकू नियंत्रण में बड़ी उपलब्धि, WHO ने दिया 2026 का प्रतिष्ठित अवार्ड

July 25, 2026
Report KhabarReport Khabar

Copyright @2026 ReportKhabar All Rights Reserved

  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?