India vs England, 3rd ODI Live Cricket Score: लॉर्ड्स के मैदान पर क्रिकेट फैन्स को भारत और इंग्लैंड के बीच एक हाई-वोल्टेज मैच देखने को मिल सकता है. शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम की कोशिश मुकाबले को जीतकर सीरीज का अंत ट्रॉफी के साथ करने की होगी
भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आज यानी 19 जुलाई रविवार को तीसरा और आखिरी मैच खेला जाना है. सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है. ऐसे में आज जीतने वाली टीम ट्रॉफी पर कब्जा जमा लेगी. इस मुकाबले के लिए बस थोड़ी देर में टॉस किया जाएगा.
