श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत की बेस्ट प्लेइंग इलेवन क्या होनी चाहिए इसके बारे में हर्षा भोगले ने बताया। हर्षा ने अपनी टीम में कुलदीप यादव और देवदत्त पडीक्कल को शामिल नहीं किया।
भारत को श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेना है जिसकी शुरुआत 15 अगस्त से होगी। श्रीलंका की स्पिन फ्रेंडली पिच पर भारत किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरेगा इस पर खूब चर्चा हो रही है। कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि श्रीलंका में भारत को अपनी प्लेइंग इलेवन में कम से कम 3 स्पिनर को शामिल करना चाहिए। अब श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत की बेस्ट प्लेइंग इलेवन क्या होनी चाहिए इसका चयन हर्षा भोगले ने किया।
प्लेइंग इलेवन में पंत-ध्रुव जुरेल दोनों को मौका
हर्षा भोगले ने अपनी प्लेइंग इलेवन में ओपनर के रूप में केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल का चयन किया जबकि तीसरे नंबर पर बैटिंग क्रम में उन्होंने साई सुदर्शन को जगह दी। कप्तान शुभमन गिल चौथे नंबर पर जबकि विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत 5वें स्थान पर है। हर्षा ने रविंद्र जडेजा को बैटिंग क्रम में छठे स्थान पर रखा जबकि ध्रुव जुरेल को 7वें नंबर पर रखा। उनके मुताबिक अगर जसप्रीत बुमराह फिट होते हैं तो फिर टीम में तेज गेंदबाज के रूप में बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज हो सकते हैं।
वहीं हर्षा भोगले का मानना है कि अगर बुमराह फिट नहीं होते हैं तो इस स्थिति में टीम में तीन तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज , प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार हो सकते हैं। वहीं हर्षा का मानना है कि टीम में स्पिनर के रूप में मानव सुथार या फिर कुलदीप यादव में से किसी एक को मौका दिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि श्रीलंका में बाएं हाथ के बल्लेबाज कम हैं और दाएं हाथ के बल्लेबाज ज्यादा हैं ऐसे में बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ज्यादा प्रभावी हो सकते हं। उन्होंने अपनी प्लेइंग इलेवन में देवदत्त पडीक्कल को जगह नहीं दी।
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए हर्षा भोगले द्वारा चुनी हुई भारत की प्लेइंग इलेवन
केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, मानव सुतार/कुलदीप यादव।
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुतार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन।
*(फिट होने पर ही खेलेंगे)
रोहित शर्मा नंबर 2, ऋषभ पंत टॉप पर; वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 भारतीय
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज ऋषभ पंत हैं जबकि इस लिस्ट में रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर हैं।
