Report Khabar
  • न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • इंडिया
  • राजस्थान
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
Notification Show More
Latest News
जापानी पूर्व मंत्री हिदेकी माकिहारा का भारत पर आरोप: बुलेट ट्रेन परियोजना में ‘लापरवाह कार्यशैली’ का दावा
इंडिया न्यूज़
फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप फ़ाइनल: स्पेन की वो 5 ताक़तें जो अर्जेंटीना पर पड़ सकती हैं भारी
अंतर्राष्ट्रीय खेल न्यूज़
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ लॉन्च – इतिहास रचा!
इंडिया टेक्नोलॉजी न्यूज़
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल: पुलिस ने वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराया; CJP के दिपके ने जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की
इंडिया न्यूज़
सुपरहिट वेब सीरीज Pritam And Pedro का आ रहा है दूसरा सीजन,राजकुमार हिरानी ने किया कन्फर्म
न्यूज़ वेब स्टोरी
Aa
Report KhabarReport Khabar
Aa
  • न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • इंडिया
  • राजस्थान
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • इंडिया
  • राजस्थान
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
Follow US
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
Copyright @2026 ReportKhabar All Rights Reserved
Report Khabar > खेल > T20 सीरीज की क्लीन स्वीप का बदला! वनडे में टीम इंडिया ने पहले ही मैच में अंग्रेजों को चखाया हार का स्वाद
खेलन्यूज़

T20 सीरीज की क्लीन स्वीप का बदला! वनडे में टीम इंडिया ने पहले ही मैच में अंग्रेजों को चखाया हार का स्वाद

Report Khabar
Last updated: 2026/07/15 at 8:54 AM
Report Khabar
Share
2 Min Read
SHARE

IND vs ENG 1st ODI Highlights: टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप झेलने वाली भारतीय टीम ने इंग्लैंड में जीत का खाता खोल लिया है। भारत ने मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। भारत ने बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर इंग्लैंड को छह विकेट से रौंदा। भारत ने 259 रनों का टारगेट 45.2 ओवर में चेज किया। कप्तान शुभमन गिल, ऑलराउंडर अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने महफिल लूटी। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने ठीक-ठाक शुरुआत की। गिल और रोहित शर्मा ने 43 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। रोहित ने 21 गेंदों में 11 रन बनाए, जिसमें एक चौका शामिल है। उन्हें सैम करन ने आठवें ओवर में आउट किया। विराट कोहली (6 गेंदों में 5) का बल्ला भी नहीं चला। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने नौवें ओवर में एलबीडब्ल्यू किया। रोहित और विराट 10 मिनट आगे-पीछे पवेलियन लौटे।

कप्तान गिल ने दो बड़े झटकों के बाद श्रेयस अय्यर के साथ मोर्चा संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 101 रनों की साझेदारी की। गिल 26वें ओवप में रिटायर्ड हर्ट हुए। उन्होंने 75 गेंदों में 80 रन बटोरे, जिसमें 11 चौके और एक छक्का है। अय्यर 53 गेंदों में 35 रन बनाने के बाद 27वें ओवर में रनआउट हुए। उन्होंने दो चौके लगाए। जोश टंग ने 28वें ओवर में केएल राहुल (1) को बोल्ड किया। मुश्किल समय में अक्षर और सुंदर ने अर्धशतक जमाया और भारत को जीत की नैया पार लगाई। अक्षर ने 52 गेंदों में नाबाद 57 रन बनाए। उन्होंने पांच चौके और एक छक्का मारा। सुंदर ने 63 गेंदों में नाबाद 52 रन जोड़े, जिसमें चार चौके और एक सिक्स हैं। दोनों ने 102 रनों की अटूट साझेदारी की।

TAGGED: Axar Patel, IND vs ENG 1st ODI Highlights, IND vs ENG Highlights, India vs England 1st ODI 2026, Shubman Gill, Washington Sundar, क्रिकेट अपडेट, क्रिकेट न्यूज़, टीम इंडिया की जीत
Report Khabar July 15, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

इंडियान्यूज़

जापानी पूर्व मंत्री हिदेकी माकिहारा का भारत पर आरोप: बुलेट ट्रेन परियोजना में ‘लापरवाह कार्यशैली’ का दावा

July 18, 2026
अंतर्राष्ट्रीयखेलन्यूज़

फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप फ़ाइनल: स्पेन की वो 5 ताक़तें जो अर्जेंटीना पर पड़ सकती हैं भारी

July 18, 2026
इंडियाटेक्नोलॉजीन्यूज़

भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ लॉन्च – इतिहास रचा!

July 18, 2026
इंडियान्यूज़

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल: पुलिस ने वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराया; CJP के दिपके ने जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की

July 18, 2026
Report KhabarReport Khabar

Copyright @2026 ReportKhabar All Rights Reserved

  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?