Report Khabar
  • होम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • इंडिया
  • राजस्थान
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • हादसा
  • वेब स्टोरी
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
Notification Show More
Latest News
 UPI पेमेंट ट्रांजैक्शन पर ₹5 से ₹300 तक शुल्क? जानिए कहां और किसे देना होगा चार्ज
इंडिया टेक्नोलॉजी होम
ESIC e-Pehchan Card के बिना नहीं मिलेगा फ्री इलाज! फोन में ऐसे करें डाउनलोड, अस्पताल में नहीं होगी परेशानी
स्वास्थ्य होम
Goosebumps Guaranteed! नागालैंड के बच्चे का ‘जन गण मन’ सुन रोंगटे खड़े हुए, महिंद्रा भी बोले—देश पर गर्व है!
इंडिया राष्ट्रीय होम
AI STUDY
एक करोड़ युवाओं को मिलेगा AI का ज्ञान, मुफ्त कोचिंग के साथ PM मोदी की बड़ी पहल
इंडिया होम
awarapan 2 and bantawara 1947
Awarapan 2 ने एडवांस बुकिंग में मचाया तहलका, Batwara 1947 से 4 गुना आगे
मनोरंजन होम
Aa
Report KhabarReport Khabar
Aa
  • होम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • इंडिया
  • राजस्थान
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • हादसा
  • वेब स्टोरी
  • होम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • इंडिया
  • राजस्थान
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • हादसा
  • वेब स्टोरी
Follow US
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
Copyright @2026 ReportKhabar All Rights Reserved
इंडियाखेलहोम

IND vs ZIM: भारत का ऑलराउंड प्रदर्शन, मयंक-प्रिंस की धार और सूर्यवंशी की फिफ्टी से जिम्बाब्वे पर 7 विकेट से जीत

Report Khabar
Last updated: 2026/07/23 at 10:45 PM
Report Khabar
Share
4 Min Read
SHARE

IND vs ZIM: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में सात विकेट पर 125 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 13.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 126 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Zimbabwe vs India, 1st T20: भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। इस मैच में भारत ने पहले तेज गेंदबाज मयंक यादव और प्रिंस यादव की शानदार गेंदबाजी और फिर युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के ताबड़तोड़ अर्धशतक की मदद से जिम्बाब्वे को सात विकेट से हरा दिया। यह श्रेयस अय्यर की बतौर कप्तान पहली जीत है।

जिम्बाब्वे की खबर शुरुआत
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 125 रन बनाए। पहली गेंद पर ही मेजबान टीम ने ब्रायन बेनेट (0) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद बेन करन ने डियन मायर्स के साथ दूसरे विकेट के लिए टीम के खाते में 19 रन जुटाए, लेकिन महज 32 रन तक जिम्बाब्वे ने अपने 4 विकेट खो दिए।
यहां से रेयान बर्ल ने वेस्ली मधेवेरे (39) के साथ पांचवें विकेट के लिए 32 रन जुटाकर टीम को 64 के स्कोर तक पहुंचाया, जिसके बाद मधेवेरे ने तादिवानाशे मारुमानी के साथ छठे विकेट के लिए 37 गेंदों में 57 रन जोड़कर टीम को किसी तरह शतक के पार पहुंचाया।

मयंक यादव और प्रिंस यादव की घातक गेंदबाजी
बर्ल 35 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मारुमानी ने 20 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 27 रन की नाबाद पारी खेली। भारत की तरफ से मयंक यादव और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि शिवम दुबे और रवि बिश्नोई को 1-1 विकेट हाथ लगा।

वैभव सूर्यवंशी का तूफान
इसके जवाब में टीम इंडिया ने महज 13.2 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। वैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 23 रन जुटाए। इस दौरान अभिषेक टीम के खाते में सिर्फ 1 रन का योगदान दे सके। इसके बाद वैभव ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 21 गेंदों में 45 रन जोड़कर टीम को मजबूती दी। वैभव ने 19 गेंदों में 4 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 50 रन की पारी खेली। 15 साल और 118 दिन की उम्र में वैभव टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक जड़ने वाले दुनिया के सबसे युवा पुरुष खिलाड़ी बने।

ईशान किशन की बेहतरीन बल्लेबाजी
कप्तान श्रेयस अय्यर (नाबाद 28) चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे, जिन्होंने ईशान किशन (35) के साथ तीसरे विकेट के लिए 31 गेंदों में 46 रन जुटाए, जिसके बाद तिलक वर्मा (नाबाद 6) के साथ चौथे विकेट के लिए 12 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई। मेजबान टीम के खेमे से ब्लेसिंग मुजरबानी ने 26 रन देकर 2 विकेट निकाले, जबकि रिचर्ड नगारवा ने 1 विकेट हासिल किया।

आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से टी20 सीरीज गंवाने के बाद कप्तान अय्यर ने इंग्लैंड के विरुद्ध पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज 0-4 से गंवाई थी। अपने आठवें मैच में आखिरकार अय्यर को कप्तान के तौर पर पहली जीत मिली है। सीरीज के शेष मुकाबले 25 और 26 जुलाई को इसी मैदान पर खेले जाने हैं।

TAGGED: Cricket Highlights, Cricket News, IND vs ZIM, IND vs ZIM T20 Series, India vs Zimbabwe 1st T20, Mayank Yadav, Prince Yadav, Sports News, T20 Cricket Update, Vaibhav Suryavanshi, Zimbabwe vs India, क्रिकेट न्यूज़
Report Khabar July 23, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

इंडियाटेक्नोलॉजीहोम

 UPI पेमेंट ट्रांजैक्शन पर ₹5 से ₹300 तक शुल्क? जानिए कहां और किसे देना होगा चार्ज

September 16, 2026
स्वास्थ्यहोम

ESIC e-Pehchan Card के बिना नहीं मिलेगा फ्री इलाज! फोन में ऐसे करें डाउनलोड, अस्पताल में नहीं होगी परेशानी

August 19, 2026
इंडियाराष्ट्रीयहोम

Goosebumps Guaranteed! नागालैंड के बच्चे का ‘जन गण मन’ सुन रोंगटे खड़े हुए, महिंद्रा भी बोले—देश पर गर्व है!

August 18, 2026
AI STUDY
इंडियाहोम

एक करोड़ युवाओं को मिलेगा AI का ज्ञान, मुफ्त कोचिंग के साथ PM मोदी की बड़ी पहल

August 15, 2026
Report KhabarReport Khabar

Copyright @2026 ReportKhabar All Rights Reserved

  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?