अमेरिका ने ईरान पर रात भर घातक हवाई हमले किए। ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, हमलों में दक्षिणी ईरान के एक हवाई अड्डे, बंदरगाह शहर बंदर अब्बास के रेलवे स्टेशन और होर्मुज जलडमरूमध्य के पास दो पुलों को निशाना बनाया गया।
डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिका ने ईरान पर रात भर घातक हवाई हमले किए। ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, हमलों में दक्षिणी ईरान के एक हवाई अड्डे, बंदरगाह शहर बंदर अब्बास के रेलवे स्टेशन और होर्मुज जलडमरूमध्य के पास दो पुलों को निशाना बनाया गया।
ईरानी सरकारी टीवी चैनल आईआरआईबी ने बताया कि दक्षिण-पूर्व स्थित ईरानशहर हवाई अड्डे के आसपास तीन जोरदार विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। हवाई अड्डे पर कम से कम एक अमेरिकी गोला गिरा।
बंदर अब्बास रेलवे स्टेशन पर हमला
एक मीडिया रिपोर्ट ने बताया कि कुछ देर पहले बंदर अब्बास रेलवे जंक्शन स्टेशन को अमेरिकी हमले का निशाना बनाया गया। हमले में दो ईरानी नागरिक घायल हो गए।
होर्मुजगान प्रांत में पुलों पर हमले
ईरानी समाचार एजेंसी आईआरएनए के हवाले से दी गई आधिकारिक रिपोर्ट में बताया गया कि होर्मोजगान प्रांत में होर्मुज जलडमरूमध्य के निकट दो पुलों पर हवाई हमले किए गए। इन हमलों में दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हुए हैं।
ईरानी मीडिया ने इन हमलों को अमेरिकी दुश्मन का हमला बताया है। फिलहाल अमेरिकी पक्ष की ओर से इन हमलों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
तनाव चरम पर
यह हमला अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुआ है। क्षेत्रीय सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि होर्मुज जलडमरूमध्य विश्व के तेल निर्यात का महत्वपूर्ण मार्ग है। यदि इस क्षेत्र में आगे तनाव बढ़ा तो अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा आपूर्ति पर गंभीर असर पड़ सकता है।