Report Khabar
  • होम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • इंडिया
  • राजस्थान
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • हादसा
  • वेब स्टोरी
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
Notification Show More
Latest News
ESIC e-Pehchan Card के बिना नहीं मिलेगा फ्री इलाज! फोन में ऐसे करें डाउनलोड, अस्पताल में नहीं होगी परेशानी
स्वास्थ्य होम
Goosebumps Guaranteed! नागालैंड के बच्चे का ‘जन गण मन’ सुन रोंगटे खड़े हुए, महिंद्रा भी बोले—देश पर गर्व है!
इंडिया राष्ट्रीय होम
AI STUDY
एक करोड़ युवाओं को मिलेगा AI का ज्ञान, मुफ्त कोचिंग के साथ PM मोदी की बड़ी पहल
इंडिया होम
awarapan 2 and bantawara 1947
Awarapan 2 ने एडवांस बुकिंग में मचाया तहलका, Batwara 1947 से 4 गुना आगे
मनोरंजन होम
chamoli uttrakhand
उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, THDC टनल में मलबे के नीचे फंसे मजदूर!
इंडिया हादसा होम
Aa
Report KhabarReport Khabar
Aa
  • होम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • इंडिया
  • राजस्थान
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • हादसा
  • वेब स्टोरी
  • होम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • इंडिया
  • राजस्थान
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • हादसा
  • वेब स्टोरी
Follow US
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
Copyright @2026 ReportKhabar All Rights Reserved
अंतर्राष्ट्रीयहोम

मॉस्को का बड़ा प्रस्ताव, भारत से रूस तक शुरू हो सकती है सीधी रेल सेवा!

Report Khabar
Last updated: 2026/08/09 at 10:05 PM
Report Khabar
Share
3 Min Read
modi & putin
SHARE

मध्य पूर्व में जारी सैन्य संघर्ष और समुद्री रास्तों पर बढ़ते खतरों के बीच रूस ने एक ऐसा मास्टरप्लान सामने रखा है, जो अंतरराष्ट्रीय व्यापार का पूरा नक्शा बदल सकता है. लाल सागर और मध्य पूर्व के समुद्री रास्तों में जहाजों पर मंडराते जोखिमों को देखते हुए रूस अब भारत और हिंद महासागर तक सीधी पहुंच बनाने के लिए जमीन पर रेल नेटवर्क बिछाने के विकल्प पर गंभीरता से विचार कर रहा है.

अगर यह महत्वाकांक्षी योजना धरातल पर उतरती है, तो रूस से चलने वाली मालगाड़ियां तुर्कमेनिस्तान, ईरान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के रास्ते सीधे भारत तक पहुंच सकेंगी.

रूस क्या कहता है?
रूस के उप-प्रधानमंत्री मरात खुसनुलिन ने रूसी समाचार एजेंसी TASS को दिए एक इंटरव्यू में इस प्रस्तावित परियोजना से पर्दा उठाया. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार को सुरक्षित रखने के लिए रूस को नए और वैकल्पिक रास्तों को खोजना ही होगा.

मरात खुसनुलिन ने कहा, “हिंद महासागर तक रेल लिंक की संभावनाओं को तलाशा जाना चाहिए. बोस्फोरस और होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े जोखिमों के कारण हमें वैकल्पिक रास्तों की जरूरत है. तुर्कमेनिस्तान, ईरान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से होकर गुजरने वाले मार्ग इसके विकल्प हो सकते हैं. भारत तक पहुंच प्रदान करने वाला कोई भी व्यावहारिक विकल्प हमें स्वीकार्य होगा.”

यह प्रस्तावित नेटवर्क धरातल पर लागू होने के बाद रूस और भारत के बीच बिना किसी समुद्री रुकावट के सीधा मालगाड़ी संपर्क स्थापित कर देगा.

भारत से रूस के लिए जमीनी रास्ते की दरकार क्यों?
रूस का यह प्रस्ताव अचानक नहीं आया है. इसके पीछे समुद्री रास्तों पर बढ़ता अभूतपूर्व संकट है. काला सागर से बाहर निकलने का रास्ता ‘बोस्फोरस’ और फारस की खाड़ी का मुख्य द्वार ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ दोनों ही रणनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील और असुरक्षित हो चुके हैं.

अमेरिका और इजरायल से जंग छिड़ने के बाद खाड़ी का रास्ता खतरनाक हो चुका है. इसके बाद ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बहरीन, जॉर्डन, इराक, कतर, कुवैत, यूएई और सऊदी अरब में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों और इजराइली ठिकानों पर मिसाइल व ड्रोन हमले शुरू कर दिए. इससे बाकी देश भी खतरे की जद में आ गए.

भारत से रूस कैसे पहुंचेगी ट्रेन?
प्रस्तावित योजना के अनुसार, यह मालगाड़ी मार्ग रूस से शुरू होकर मध्य एशिया और दक्षिण एशिया के प्रमुख देशों से गुजरेगा. इसका रूट रूस- तुर्कमेनिस्तान-ईरान-अफगानिस्तान- पाकिस्तान और फिर भारत (हिंद महासागर) होगा.

इस रूट के बनने से व्यापारिक जहाजों पर लगने वाला हफ्तों का समय बचेगा और समुद्री पायरेसी और सैन्य नाकेबंदी जैसे खतरों से पूरी तरह सुरक्षा मिलेगी.

TAGGED: India Russia Direct Rail Link, Indian Ocean Connectivity, INSTC, International News, Marat Khusnullin, Moscow Proposal, Russia India Freight Train, Russia India Rail Network, Trade Route, अंतरराष्ट्रीय व्यापार, इंटरनेशनल न्यूज़, भारत रूस सीधी ट्रेन सेवा, मरात खुसनुलिन, मॉस्को प्रस्ताव, रशिया इंडिया रेल नेटवर्क, हिंद महासागर रेल लिंक
Report Khabar August 9, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

स्वास्थ्यहोम

ESIC e-Pehchan Card के बिना नहीं मिलेगा फ्री इलाज! फोन में ऐसे करें डाउनलोड, अस्पताल में नहीं होगी परेशानी

August 19, 2026
इंडियाराष्ट्रीयहोम

Goosebumps Guaranteed! नागालैंड के बच्चे का ‘जन गण मन’ सुन रोंगटे खड़े हुए, महिंद्रा भी बोले—देश पर गर्व है!

August 18, 2026
AI STUDY
इंडियाहोम

एक करोड़ युवाओं को मिलेगा AI का ज्ञान, मुफ्त कोचिंग के साथ PM मोदी की बड़ी पहल

August 15, 2026
awarapan 2 and bantawara 1947
मनोरंजनहोम

Awarapan 2 ने एडवांस बुकिंग में मचाया तहलका, Batwara 1947 से 4 गुना आगे

August 13, 2026
Report KhabarReport Khabar

Copyright @2026 ReportKhabar All Rights Reserved

  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?