मुंबई: देश के कई राज्यों में मानसून की बारिश हो रही है. मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में जोरदार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ. कई इलाकों में जलभराव से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है. पालघर जिले के लिए मौसम विभाग ने बारिश का रेड अलर्ट जारी किया.
भारी बारिश के चलते एहतियातन पालघर जिले के सभी स्कूल बंद किए गए. मुंबई के कई इलाकों में 200 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई. वसई, विरार और नालासोपारा में लगातार तेज बारिश का दौर जारी है. नालासोपारा की कई सड़कों पर जलभराव से यातायात प्रभावित हुआ. प्रशासन ने लोगों से जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की.