Sharad Pawar NCP Congress Merger: महाराष्ट्र कांग्रेस के सीनियर नेता नाना पटोले ने कहा कि विलय की कोई चर्चा नहीं है. ये अफवाह है.
महाराष्ट्र कांग्रेस के सीनियर नेता नाना पटोले ने कांग्रेस में शरद पवार की पार्टी के विलय के मुद्दे पर कहा कि ये ऐसी कोई चर्चा नहीं है. ये अफवाह है और मूल मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कहा जा रहा है. वहीं कांग्रेस के एक और सीनियर नेता और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि उन्होंने ये खबरें अखबार में देखी हैं लेकिन व्यक्तिगत तौर पर कुछ नहीं पता है. हालांकि उन्होंने ये जरूर कहा था कि जिन भी दलों ने अपने नाम से कांग्रेस नहीं हटाया है, चाहे वो तृणमूल या एनसीपी हो, उन्हें वापस घर लौटना चाहिए.