Report Khabar
  • होम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • इंडिया
  • राजस्थान
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • हादसा
  • वेब स्टोरी
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
Notification Show More
Latest News
ESIC e-Pehchan Card के बिना नहीं मिलेगा फ्री इलाज! फोन में ऐसे करें डाउनलोड, अस्पताल में नहीं होगी परेशानी
स्वास्थ्य होम
Goosebumps Guaranteed! नागालैंड के बच्चे का ‘जन गण मन’ सुन रोंगटे खड़े हुए, महिंद्रा भी बोले—देश पर गर्व है!
इंडिया राष्ट्रीय होम
AI STUDY
एक करोड़ युवाओं को मिलेगा AI का ज्ञान, मुफ्त कोचिंग के साथ PM मोदी की बड़ी पहल
इंडिया होम
awarapan 2 and bantawara 1947
Awarapan 2 ने एडवांस बुकिंग में मचाया तहलका, Batwara 1947 से 4 गुना आगे
मनोरंजन होम
chamoli uttrakhand
उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, THDC टनल में मलबे के नीचे फंसे मजदूर!
इंडिया हादसा होम
Aa
Report KhabarReport Khabar
Aa
  • होम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • इंडिया
  • राजस्थान
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • हादसा
  • वेब स्टोरी
  • होम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • इंडिया
  • राजस्थान
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • हादसा
  • वेब स्टोरी
Follow US
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
Copyright @2026 ReportKhabar All Rights Reserved
राजनीतिहोम

बांकीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा धमाका! BJP को नुकसान, RJD के लिए क्यों बजी खतरे की घंटी?

Report Khabar
Last updated: 2026/08/04 at 3:02 PM
Report Khabar
Share
6 Min Read
SHARE

बिहार के बांकीपुर के बहुचर्चित उप चुनाव में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जीत दर्ज की है.

यह सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के राज्य सभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हुई थी. पटना के शहरी क्षेत्र में आने वाली यह सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती है लेकिन इस बार के नतीजों ने बड़े उलटफेर का संकेत दिया है.

प्रशांत किशोऱ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के नीरज कुमार को 19,324 वोट से हरा दिया. उन्हें 64,151 वोट (49.2%) मिले जबकि नीरज कुमार को 44,827 वोट मिले हैं.

नौ महीने पहले ही बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने 243 सीटों में 202 पर जीत दर्ज की थी. बांकीपुर को बीजेपी की सबसे सुरक्षित सीट समझा जाता रहा है. जबकि उन चुनावों में जनसुराज पार्टी का एक भी उम्मीदवार नहीं जीत सका था.

कई विश्लेषक बहुत कम वोटर टर्नआउट को भी इसकी वजह मान रहे हैं, हालांकि बीजेपी ने हार के पीछे राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के वोटों का प्रशांत किशोर को ट्रांसफ़र होने को एक बड़ी वजह बताया है.

जबकी आरजेडी सांसद मीसा भारती ने प्रशांत किशोर की जीत को ‘बीजेपी की ही जीत’ बताया है.

अपनी हार के लिए बीजेपी ने क्या कारण गिनाए

बीजेपी का कहना है कि बांकीपुर के उप चुनाव में आरजेडी का जनाधार अधिक खिसका है.

बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स पर लिखा, “2025 विधानसभा चुनाव में 41.1% मतदान हुआ था जिसमें बीजेपी को 63.25% और राजद को 29.83% वोट मिले थे.”

“लेकिन इस उपचुनाव में मतदान 8% प्रतिशत कम होकर 33.3% रह गया. इसमें बीजेपी को 34.4% वोट मिले, राजद को 10.95%, जबकि जन सुराज को 49.23% वोट मिले.”

उन्होंने लिखा, “2025 की तुलना में बीजेपी अपने 54% से अधिक वोट शेयर को बचाने में सफल रही, जबकि आरजेडी अपने पुराने वोट शेयर का सिर्फ़ 37% ही बचा पाई. बीजेपी के वोट शेयर में 45.6% की गिरावट आई, जबकि राजद के वोट शेयर में 63.3% की भारी गिरावट दर्ज हुई. यानी, आरजेडी का जनाधार बीजेपी की तुलना में कहीं अधिक तेज़ी से खिसका.”

उन्होंने दावा किया कि ‘आरजेडी का एक बड़ा पारंपरिक वोट बैंक जन सुराज की ओर स्थानांतरित हुआ. तेजस्वी यादव की चुनावी अभियान से दूरी ने भी इसमें भूमिका निभाई.’

अमित मालवीय ने स्वीकार किया कि ‘कम मतदान की वजह ये रही कि बीजेपी समर्थक मतदान केंद्र तक नहीं पहुँचे.’

अमित मालवीय ने बांकीपुर के नतीजे को आरजेडी के चेतावनी बताया है.

उन्होंने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में लिखा, “बांकीपुर में जो हुआ, वह आरजेडी के लिए चेतावनी है. बीजेपी को हराने के प्रयास में अगर उसके वोट जन सुराज पार्टी की ओर स्थानांतरित हुए हैं, तो इतिहास बताता है कि ऐसी रणनीति अक्सर मुख्य प्रतिद्वंद्वी से अधिक उस दल को ही कमजोर कर देती है, जो अपनी राजनीतिक ज़मीन छोड़ता है.”

अमित मालवीय ने कांग्रेस का उदाहरण देते हुए लिखा, “पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने वामपंथ को हराने के लिए 2011 में तृणमूल कांग्रेस के लिए राजनीतिक जगह छोड़ी. नतीजा यह हुआ कि तृणमूल मज़बूत होती गई और कांग्रेस हाशिये पर चली गई. दिल्ली में भी कांग्रेस ने वही गलती दोहराई. भाजपा को रोकने के नाम पर उसने आम आदमी पार्टी के लिए जगह बनाई और अंततः उसका वोट शेयर लगभग 2% तक सिमट गया.”

उधर, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने बांकीपुर की जीत को ‘बीजेपी के विरोध और लोकतंत्र में जनता के विश्वास की जीत’ बताया है. उन्होंने विजेता को बधाई दी और उनके जन समर्पित कार्यकाल और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

उन्होंने एक्स पर लिखा, “बांकीपुर उपचुनाव के नतीजे से ये फिर से साबित हो गया कि ” जीत उसकी ज़रूर होती है , जो लगातार लड़ता है , जनता से जिसका निरंतर जुड़ाव होता है, जो कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का सम्मान करता है और उनके साथ संपर्क और संवाद कायम रखता है.”

हालांकि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में ‘अपर कास्ट’ की ख़ासी मौजूदगी है और यहां से बीजेपी के नितिन नबीन पांच बार से लगातार चुनाव जीतते रहे हैं. ऐसे में यहां से हार बीजेपी के लिए भी एक ख़तरे की घंटी है.

“राजनीतिक दलों के पास उपलब्ध जाति और समुदाय आधारित अनुमानों के मुताबिक़, बांकीपुर में कायस्थ 14%, भूमिहार 8%, ब्राह्मण 8%, राजपूत 7%, कुर्मी 5%, कुशवाहा 3%, मुस्लिम 12%, कहार 9% (अत्यंत पिछड़ा वर्ग), बनिया 9% और अनुसूचित जाति 9% हैं.”

“हालांकि ये केवल स्थानीय राजनीतिक दलों के अनुमान हैं, फिर भी वे यह संकेत देते हैं कि बांकीपुर में कथित ‘सवर्ण’ आबादी का अनुपात लगभग 37% तक हो सकता है. इसमें बनिया समुदाय को शामिल नहीं किया गया है, क्योंकि बिहार में उन्हें ओबीसी का दर्जा है.”

यही गणित बीजेपी की लगातार जीत की बड़ी वजह रहा है.

TAGGED: Bankipur Result, Bankipur Seat, Bihar Election 2026, Bihar Politics, BJP Loss, Political News, Prashant Kishor, Prashant Kishor Victory, RJD Challenge
Report Khabar August 4, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

स्वास्थ्यहोम

ESIC e-Pehchan Card के बिना नहीं मिलेगा फ्री इलाज! फोन में ऐसे करें डाउनलोड, अस्पताल में नहीं होगी परेशानी

August 19, 2026
इंडियाराष्ट्रीयहोम

Goosebumps Guaranteed! नागालैंड के बच्चे का ‘जन गण मन’ सुन रोंगटे खड़े हुए, महिंद्रा भी बोले—देश पर गर्व है!

August 18, 2026
AI STUDY
इंडियाहोम

एक करोड़ युवाओं को मिलेगा AI का ज्ञान, मुफ्त कोचिंग के साथ PM मोदी की बड़ी पहल

August 15, 2026
awarapan 2 and bantawara 1947
मनोरंजनहोम

Awarapan 2 ने एडवांस बुकिंग में मचाया तहलका, Batwara 1947 से 4 गुना आगे

August 13, 2026
Report KhabarReport Khabar

Copyright @2026 ReportKhabar All Rights Reserved

  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?