Report Khabar
  • होम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • इंडिया
  • राजस्थान
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • हादसा
  • वेब स्टोरी
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
Notification Show More
Latest News
 UPI पेमेंट ट्रांजैक्शन पर ₹5 से ₹300 तक शुल्क? जानिए कहां और किसे देना होगा चार्ज
इंडिया टेक्नोलॉजी होम
ESIC e-Pehchan Card के बिना नहीं मिलेगा फ्री इलाज! फोन में ऐसे करें डाउनलोड, अस्पताल में नहीं होगी परेशानी
स्वास्थ्य होम
Goosebumps Guaranteed! नागालैंड के बच्चे का ‘जन गण मन’ सुन रोंगटे खड़े हुए, महिंद्रा भी बोले—देश पर गर्व है!
इंडिया राष्ट्रीय होम
AI STUDY
एक करोड़ युवाओं को मिलेगा AI का ज्ञान, मुफ्त कोचिंग के साथ PM मोदी की बड़ी पहल
इंडिया होम
awarapan 2 and bantawara 1947
Awarapan 2 ने एडवांस बुकिंग में मचाया तहलका, Batwara 1947 से 4 गुना आगे
मनोरंजन होम
Aa
Report KhabarReport Khabar
Aa
  • होम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • इंडिया
  • राजस्थान
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • हादसा
  • वेब स्टोरी
  • होम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • इंडिया
  • राजस्थान
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • हादसा
  • वेब स्टोरी
Follow US
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
Copyright @2026 ReportKhabar All Rights Reserved
राजस्थानशिक्षाहोम

Rajasthan Patwar Scam: फर्जी दस्तावेज और डमी कैंडिडेट का खेल, भर्ती घोटाले का खुलासा

Report Khabar
Last updated: 2026/07/20 at 6:46 PM
Report Khabar
Share
3 Min Read
SHARE

Rajasthan Patwar Recruitment Scam: राजस्थान की पटवार भर्ती परीक्षा-2021 में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। SOG ने डमी अभ्यर्थी से परीक्षा दिलवाकर सरकारी नौकरी पाने वाले निलंबित पटवारी को गिरफ्तार किया है।
Patwar Exam Scam 2021: राजस्थान की पटवार भर्ती परीक्षा-2021 में फर्जीवाड़े का एक बड़ा मामला सामने आया है। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने डमी अभ्यर्थी से परीक्षा दिलवाकर सरकारी नौकरी हासिल करने वाले एक निलंबित पटवारी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने खुद परीक्षा देने के बजाय अपने स्थान पर दूसरे व्यक्ति को बैठाया था। इसके बाद चयन होने पर उसने सिरोही जिले में पटवारी की नौकरी भी हासिल कर ली। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पूरे गिरोह की भूमिका की जांच जारी है।

गोपनीय शिकायत के बाद शुरू हुई जांच
एडीजी एसओजी ने बताया कि मामले की शुरुआत एक गोपनीय शिकायत से हुई थी। शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसओजी थाने में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान सामने आया कि मूल अभ्यर्थी जालौर के रहने वाले दिनेश कुमार विश्नोई ने 23 अक्टूबर 2021 को उदयपुर के परीक्षा केंद्र पर अपने स्थान पर डमी अभ्यर्थी से परीक्षा दिलवाई थी। एसओजी की जांच में पता चला कि परीक्षा के लिए जारी प्रवेश पत्र पर डमी अभ्यर्थी की फोटो लगाई गई थी। इतना ही नहीं, पहचान छिपाने के लिए जाली हस्ताक्षरों का भी इस्तेमाल किया गया। इसी फर्जीवाड़े के जरिए आरोपी ने परीक्षा पास कर ली और बाद में सिरोही जिले की पिंडवाड़ा तहसील के मंगरीवाड़ा पटवार हल्के में पटवारी के पद पर नियुक्ति हासिल कर ली।

5 लाख रुपये में हुई थी डील
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने एक दलाल के जरिए डमी अभ्यर्थी से परीक्षा दिलवाने के लिए करीब 5 लाख रुपये नकद दिए थे। एसओजी ने दलाल की पहचान चौथाराम विश्नोई उर्फ गिला और डमी अभ्यर्थी की पहचान विक्रम विश्नोई के रूप में की है। दोनों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है। एसओजी की टीम ने लगातार तलाश के बाद 34 साल के दिनेश कुमार विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया। वह फिलहाल निलंबित पटवारी है और पहले सिरोही के पिंडवाड़ा उपखंड अधिकारी कार्यालय में तैनात था। अब एसओजी उससे पूछताछ कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि इस पूरे फर्जीवाड़े में और कौन-कौन शामिल था। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं इसी तरह दूसरे लोगों को भी सरकारी नौकरी तो नहीं दिलाई गई।

TAGGED: Dummy Candidate Scam, Patwar Exam 2021, Rajasthan News, Rajasthan Patwar Recruitment Scam, SOG Rajasthan, एसओजी कार्रवाई, दिनेश कुमार विश्नोई, भर्ती घोटाला, राजस्थान पटवारी भर्ती घोटाला, राजस्थान समाचार, शिक्षा समाचार
Report Khabar July 20, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

इंडियाटेक्नोलॉजीहोम

 UPI पेमेंट ट्रांजैक्शन पर ₹5 से ₹300 तक शुल्क? जानिए कहां और किसे देना होगा चार्ज

September 16, 2026
स्वास्थ्यहोम

ESIC e-Pehchan Card के बिना नहीं मिलेगा फ्री इलाज! फोन में ऐसे करें डाउनलोड, अस्पताल में नहीं होगी परेशानी

August 19, 2026
इंडियाराष्ट्रीयहोम

Goosebumps Guaranteed! नागालैंड के बच्चे का ‘जन गण मन’ सुन रोंगटे खड़े हुए, महिंद्रा भी बोले—देश पर गर्व है!

August 18, 2026
AI STUDY
इंडियाहोम

एक करोड़ युवाओं को मिलेगा AI का ज्ञान, मुफ्त कोचिंग के साथ PM मोदी की बड़ी पहल

August 15, 2026
Report KhabarReport Khabar

Copyright @2026 ReportKhabar All Rights Reserved

  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?