नई दिल्ली: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान सामने आया है. RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने बयान देते हुए कहा कि चोरी की घटना से रामभक्तों की भावनाएं आहत हुई,इस घटना से हम सभी बहुत आहत है|होसबोले ने कहा कि चढ़ावा चोरी की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. रामभक्तों की भावना को आघात पहुंचा दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले.
आपको बता दें कि राम मंदिर में दान चोरी से जुड़ी बड़ी खबर मिल रही है.ट्रस्ट के पूर्व कर्मचारी ने बड़ा दावा किया,पूर्व कर्मचारी ने कहा कि 4 लोगों का गैंग चल रहा था.
अनुकल्प,लवकुश,करुणेश,अविनाश का गैंग.चारों मिलकर दान चोरी करते थे|हर दिन करीब 10 लाख रुपए की चोरी होती थी.
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी अविनाश शुक्ला से पुलिस की पूछताछ जारी है.अयोध्या पुलिस लाइन में अविनाश शुक्ला से पूछताछ जारी है.अभियुक्त अविनाश 24 घंटे की पुलिस रिमांड पर है.अविनाश शुक्ला से सबसे अधिक पैसे बरामद हुए थे|
नई दिल्ली: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ओर से पहला बयान सामने आया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और हिंदू समुदाय से इस मुश्किल समय में धैर्य और संयम बरतने की अपील की। शुक्रवार इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रखे दान पात्रों से चोरी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने पूरे समाज और राम भक्तों की भावनाओं और आस्था को ठेस पहुंचाई है, और हम सभी इस घटना से आहत हैं। राम मंदिर में दान की कथित हेराफेरी का मामला 7 जून को सामने आया था।
दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष और करोड़ों रामभक्तों के समर्पण, त्याग एवं बलिदान के कारण संपूर्ण हिन्दू समाज के लिए श्रद्धा, आस्था और भक्ति का केन्द्र बना है। अयोध्या में श्री रामलला मंदिर में रखे हुए दान पात्रों में जमा राशि की चोरी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से समूचे समाज और राम भक्तों की भावना व श्रद्धा को आघात पहुंचा है और इस घटना से हम सभी आहत हैं।