Report Khabar
  • होम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • इंडिया
  • राजस्थान
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • हादसा
  • वेब स्टोरी
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
Notification Show More
Latest News
 UPI पेमेंट ट्रांजैक्शन पर ₹5 से ₹300 तक शुल्क? जानिए कहां और किसे देना होगा चार्ज
इंडिया टेक्नोलॉजी होम
ESIC e-Pehchan Card के बिना नहीं मिलेगा फ्री इलाज! फोन में ऐसे करें डाउनलोड, अस्पताल में नहीं होगी परेशानी
स्वास्थ्य होम
Goosebumps Guaranteed! नागालैंड के बच्चे का ‘जन गण मन’ सुन रोंगटे खड़े हुए, महिंद्रा भी बोले—देश पर गर्व है!
इंडिया राष्ट्रीय होम
AI STUDY
एक करोड़ युवाओं को मिलेगा AI का ज्ञान, मुफ्त कोचिंग के साथ PM मोदी की बड़ी पहल
इंडिया होम
awarapan 2 and bantawara 1947
Awarapan 2 ने एडवांस बुकिंग में मचाया तहलका, Batwara 1947 से 4 गुना आगे
मनोरंजन होम
Aa
Report KhabarReport Khabar
Aa
  • होम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • इंडिया
  • राजस्थान
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • हादसा
  • वेब स्टोरी
  • होम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • इंडिया
  • राजस्थान
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • हादसा
  • वेब स्टोरी
Follow US
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
Copyright @2026 ReportKhabar All Rights Reserved
मनोरंजनवेब स्टोरीहोम

‘सैयारा’ गाने की रॉयल्टी को लेकर बवाल, YRF के बयान के बाद तनीष्क बागची ने डिलीट किया पोस्ट

Report Khabar
Last updated: 2026/07/20 at 5:28 PM
Report Khabar
Share
4 Min Read
SHARE

सैयारा’ की रिलीज के एक साल बाद फिल्म का टाइटल ट्रैक विवादों में आ गया है. 8 लाख रुपये की रॉयल्टी का दावा करने के बाद YRF की सफाई पर तनीष्क बागची ने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया.

अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ की रिलीज को एक साल पूरा हो चुका है, लेकिन इसके टाइटल ट्रैक को लेकर अब नया विवाद सामने आया है. म्यूजिक कंपोजर तनीष्क बागची ने दावा किया कि उन्हें इस सुपरहिट गाने की 8 लाख रुपये की रॉयल्टी अब तक नहीं मिली है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर कर अपनी नाराजगी जाहिर की, लेकिन यश राज फिल्म्स (YRF) की सफाई आने के बाद उन्होंने ये पोस्ट डिलीट कर दिया.

YRF ने जारी किया बयान
YRF ने ऑफिशियल स्टेटमेंट बयान जारी कर तनीष्क के दावों को खारिज किया है. प्रोडक्शन हाउस ने कहा कि ‘सैयारा’ का टाइटल ट्रैक तनीष्क बागची, फहीम अब्दुल्ला और अरसलान निजामी ने मिलकर गाया था और तीनों को कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक बराबर रॉयल्टी दी गई है और आगे भी मिलती रहेगी. प्रोडक्शन हाउस ने कहा कि हर एक साथी को उनके एग्रीमेंट (कॉन्ट्रैक्ट) के हिसाब से पूरा भुगतान कर दिया है.

आगे भी मिलती रहेगी गाने की रॉयलटी…
हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, YRF के प्रवक्ता ने कहा, ‘सैयारा का टाइटल ट्रैक तीन कंपोजर्स (तनिष्क बागची, फहीम अब्दुल्ला और अर्सलान निजामी) ने मिलकर गाया. हम इन तीनों के शुक्रगुजार हैं जिन्होंने मिलकर एक ऐसा गाना बनाया जो लाखों दिलों को छू गया. इस गाने की रॉयल्टी तीनों कंपोजर्स के बीच बराबर बांटी गई है और आगे भी बांटी जाती रहेगी. YRF ने तय शर्तों और समय के अंदर हर एक पार्टनर को उनका पूरा हक दिया है.’

क्या है तनीष्क बागची का आरोप?
बता दें कि तनीष्क ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया था. इसमें उन्होंने लिखा कि ‘सैयारा’ YRF के साथ उनकी पहली फिल्म थी और उन्होंने पूरी लगन से इस गाने पर काम किया. फिल्म के लिए जो फीस मिली थी, वो गाने के प्रोडक्शन, लाइव रिकॉर्डिंग और मिक्सिंग में ही खर्च हो गई. उन्होंने कहा कि इतने बड़े हिट गाने के लिए 8 लाख रुपये की रॉयल्टी बहुत कम है.

तनीष्क ने ये भी कहा कि इस एक्सपीरियंस ने म्यूजिक इंडस्ट्री को लेकर उनका नजरिया बदल दिया है और अब वो उन्हीं प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स के साथ काम करेंगे जो कलाकारों और उनकी मेहनत की कद्र करते हों. हालांकि, YRF का बयान सामने आने के बाद तनीष्क ने ये पोस्ट डिलीट कर दी है.

‘सैयारा’ की रिलीज को एक साल पूरा
‘सैयारा’ 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म के जरिए अहान ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. वहीं, अनीत की ये बतौर लीड एक्ट्रेस पहली फिल्म थी. रिलीज के बाद दोनों रातों-रात स्टार बन गए. फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला और ये बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. ‘सैयारा’ के एक साल पूरे होने पर अहान पांडे और अनीत पड्डा का लंदन के मशहूर वेम्बली स्टेडियम में खास रीयूनियन हुआ.

TAGGED: Ahaan Panday, Bollywood Music Controversy, Entertainment News, Saiyaara Song Controversy, Tanishk Bagchi, Yash Raj Films Statement, YRF Royalty Dispute, तनीष्क बागची, बॉलीवुड विवाद, मनोरंजन समाचार, सैयारा गाना विवाद
Report Khabar July 20, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

इंडियाटेक्नोलॉजीहोम

 UPI पेमेंट ट्रांजैक्शन पर ₹5 से ₹300 तक शुल्क? जानिए कहां और किसे देना होगा चार्ज

September 16, 2026
स्वास्थ्यहोम

ESIC e-Pehchan Card के बिना नहीं मिलेगा फ्री इलाज! फोन में ऐसे करें डाउनलोड, अस्पताल में नहीं होगी परेशानी

August 19, 2026
इंडियाराष्ट्रीयहोम

Goosebumps Guaranteed! नागालैंड के बच्चे का ‘जन गण मन’ सुन रोंगटे खड़े हुए, महिंद्रा भी बोले—देश पर गर्व है!

August 18, 2026
AI STUDY
इंडियाहोम

एक करोड़ युवाओं को मिलेगा AI का ज्ञान, मुफ्त कोचिंग के साथ PM मोदी की बड़ी पहल

August 15, 2026
Report KhabarReport Khabar

Copyright @2026 ReportKhabar All Rights Reserved

  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?