Report Khabar
  • होम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • इंडिया
  • राजस्थान
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • हादसा
  • वेब स्टोरी
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
Notification Show More
Latest News
ESIC e-Pehchan Card के बिना नहीं मिलेगा फ्री इलाज! फोन में ऐसे करें डाउनलोड, अस्पताल में नहीं होगी परेशानी
स्वास्थ्य होम
Goosebumps Guaranteed! नागालैंड के बच्चे का ‘जन गण मन’ सुन रोंगटे खड़े हुए, महिंद्रा भी बोले—देश पर गर्व है!
इंडिया राष्ट्रीय होम
AI STUDY
एक करोड़ युवाओं को मिलेगा AI का ज्ञान, मुफ्त कोचिंग के साथ PM मोदी की बड़ी पहल
इंडिया होम
awarapan 2 and bantawara 1947
Awarapan 2 ने एडवांस बुकिंग में मचाया तहलका, Batwara 1947 से 4 गुना आगे
मनोरंजन होम
chamoli uttrakhand
उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, THDC टनल में मलबे के नीचे फंसे मजदूर!
इंडिया हादसा होम
Aa
Report KhabarReport Khabar
Aa
  • होम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • इंडिया
  • राजस्थान
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • हादसा
  • वेब स्टोरी
  • होम
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • इंडिया
  • राजस्थान
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • हादसा
  • वेब स्टोरी
Follow US
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
Copyright @2026 ReportKhabar All Rights Reserved
खेलराजस्थानहोम

जयपुर के SMS स्टेडियम पर बड़े सवाल, एनजीटी की रोक…अधिकारियों पर आदेश बेअसर,

Report Khabar
Last updated: 2026/07/12 at 12:24 PM
Report Khabar
Share
3 Min Read
जयपुर के SMS स्टेडियम पर बड़े सवाल, एनजीटी की रोक…अधिकारियों पर आदेश बेअसर
SHARE

जयपुरः देश के सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट मैदानों में शामिल जयपुर का सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम, लेकिन इस वक्त यह मैदान किसी मैच की वजह से नहीं, बल्कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल यानी एनजीटी के सख्त आदेशों की वजह से चर्चा में है. एनजीटी ने पर्यावरणीय मानकों की अनदेखी पर एसएमएस स्टेडियम में खेल गतिविधियों पर अंतरिम रोक लगा दी है. इस रोक के बावजूद स्टेडियम में आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही है. खेल मैदानों पर खेल गतिविधियां चल रही है और भूजल का दोहन जारी है. सवाल यही है कि जब रोक के आदेश जारी हो चुके हैं, तब भी मैदान पर गतिविधियां क्यों जारी हैं?

जयपुर का सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम. जहां कभी अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का रोमांच दिखाई देता है. आज वही मैदान पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन के आरोपों के कारण सवालों के घेरे में है. नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने जयपुर, रायपुर और मुंबई के तीन प्रमुख क्रिकेट स्टेडियमों में खेल गतिविधियों पर अंतरिम रोक लगाई है. वजह है. भूजल का अत्यधिक उपयोग, एसटीपी के उपचारित पानी का इस्तेमाल नहीं करना और वर्षा जल संचयन जैसी व्यवस्थाओं का पालन नहीं करना. एनजीटी के मुताबिक संबंधित स्टेडियमों को कई बार नोटिस भेजे गए. पर्यावरणीय मानकों के पालन की रिपोर्ट मांगी गई. लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला. इसके बाद ट्रिब्यूनल ने सख्त रुख अपनाते हुए खेल गतिविधियों पर रोक लगा दी. अगली सुनवाई 17 अगस्त को होनी है और तब तक या विशेष अनुमति मिलने तक किसी भी तरह की खेल गतिविधि नहीं होनी चाहिए.

लेकिन ज़मीनी तस्वीर कुछ और कहानी बयां करती है. एनजीटी की रोक के बावजूद जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में खेल गतिविधियां जारी हैं. मैदान पर अभ्यास हो रहा है. प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं. और मैदान की हरियाली बनाए रखने के लिए पानी का इस्तेमाल भी लगातार जारी है. भूजल दोहन से भरे गए स्विमिंग पूल में शोखियां तैराक तैर रहे हैं, तो फुटबॉल, हैंडबॉल, हॉकी व एथलेटिक्स ट्रेक पर खेल गतिविधियां धड़ले से चल रही है. मैदानों को हरा भरा रखने के लिए अब भी ट्यूबवेल के पानी का ही उपयोग किया जा रहा है. टेनिस कोर्ट हो या फिर निजी व्यक्तियों द्वारा चलाई जा रही स्क्वैश एकेडमी, सभी जगह खेल गतिविधियां हो रही है. सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब ट्रिब्यूनल ने साफ निर्देश दिए हैं, तो इन आदेशों का पालन कौन सुनिश्चित करेगा? खेल परिषद सचिव राजकेश मीणा या स्टेडियम सुपरवाइजर किसी को एनजीटी के आदेश से कोई सरोकार नहीं. जैसे पहले नोटिस का सम्मान नहीं किया वैसे ही अब आदेश भी तार तार कर दिए.दरअसल एनजीटी ने कई अहम सवाल उठाते हुए खेल गतिविधियां रोकी है.

TAGGED: Jaipur News, NGT Action Jaipur, NGT Ban on SMS Stadium, Rajasthan Sports News, SMS Stadium Jaipur, SMS Stadium News Today, खेल परिषद राजस्थान
Report Khabar July 12, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

स्वास्थ्यहोम

ESIC e-Pehchan Card के बिना नहीं मिलेगा फ्री इलाज! फोन में ऐसे करें डाउनलोड, अस्पताल में नहीं होगी परेशानी

August 19, 2026
इंडियाराष्ट्रीयहोम

Goosebumps Guaranteed! नागालैंड के बच्चे का ‘जन गण मन’ सुन रोंगटे खड़े हुए, महिंद्रा भी बोले—देश पर गर्व है!

August 18, 2026
AI STUDY
इंडियाहोम

एक करोड़ युवाओं को मिलेगा AI का ज्ञान, मुफ्त कोचिंग के साथ PM मोदी की बड़ी पहल

August 15, 2026
awarapan 2 and bantawara 1947
मनोरंजनहोम

Awarapan 2 ने एडवांस बुकिंग में मचाया तहलका, Batwara 1947 से 4 गुना आगे

August 13, 2026
Report KhabarReport Khabar

Copyright @2026 ReportKhabar All Rights Reserved

  • Disclaimer
  • Contact Us
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?