जस्टिस जे के माहेश्वरी के रिटायर होने के बाद जस्टिस पी एस नरसिम्हा सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के नए और पांचवें सदस्य बन गए हैं।
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट में जजों की नियुक्ति और तबादलों का फैसला करने वाले ‘ सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ‘ में एक बड़ा बदलाव हुआ है। रविवार को जस्टिस जे के माहेश्वरी के रिटायर होने के बाद से सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एस नरसिम्हा कॉलेजियम के नए और पांचवें सदस्य बनने जा रहे हैं।सुप्रीम कोर्ट के पांचवें सबसे सीनियर जज होने के नाते जस्टिस नरसिम्हा रिटायर होने तक कॉलेजियम का हिस्सा रहेंगे।