Report Khabar
  • न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • इंडिया
  • राजस्थान
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
Notification Show More
Latest News
वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, बोले- ‘हर युवा को मिले अवसर’
इंडिया न्यूज़
इतिहास रचने वाले दूसरे भारतीय बने मयंक यादव, पहली गेंद पर झटका विकेट
इंडिया खेल न्यूज़
भारत पर भी बढ़ा शुल्क का बोझ, 60 देशों पर 10–12.5% टैरिफ का फैसला
अंतर्राष्ट्रीय इंडिया न्यूज़
तंबाकू नियंत्रण में बड़ी उपलब्धि, WHO ने दिया 2026 का प्रतिष्ठित अवार्ड
न्यूज़ राजस्थान
प्रह्लाद जोशी की सफलता की कहानी: RSS स्वयंसेवक से शिक्षा मंत्री बनने तक का सफर
इंडिया न्यूज़ राजनीति
Aa
Report KhabarReport Khabar
Aa
  • न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • इंडिया
  • राजस्थान
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • इंडिया
  • राजस्थान
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
Follow US
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
Copyright @2026 ReportKhabar All Rights Reserved
Report Khabar > न्यूज़ > उदयपुर में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल, दिनदहाड़े स्कूटी सवार महिला बनी लुटेरों का शिकार
न्यूज़राजस्थान

उदयपुर में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल, दिनदहाड़े स्कूटी सवार महिला बनी लुटेरों का शिकार

Report Khabar
Last updated: 2026/07/20 at 6:21 PM
Report Khabar
Share
3 Min Read
SHARE

उदयपुर में लूट, चोरी और आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं—चलती स्कूटी से बैग लूट में महिला घायल हो गई, वहीं रथयात्रा में भी जेवर चोरी हुए।

उदयपुर. शहर में महिलाओं के साथ बैग छीनने, चेन लूट की वारदात थमने का नाम नहीं ले रहीं। सूरजपोल थाना क्षेत्र में एक बार फिर बाइक सवार लुटेरों ने एक महिला का हैंडबैग छीन लिया। इस दौरान महिला स्कूटी से गिरकर घायल हो गई। लुटेरों ने महिला को कुछ दूर तक घसीटा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

वारदात शनिवार रात करीब 10.20 बजे बापूश्री जोधपुर मिष्ठान भंडार के सामने हुई। वारदात की शिकार सेक्टर-8 लक्ष्मीनगर निवासी पुष्पादेवी पति पुष्करलाल शर्मा के साथ स्कूटी पर भटियानीचोहट्टा से घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो लुटेरे पीछे से आए। उन्होंने पीड़िता के कंधे पर लटका बैग छीन लिया। एकाएक हुई वारदात से महिला रोड पर गिर गई। बैग छीनने के प्रयास में बदमाश ने उन्हें घसीटा। दोनों लुटेरों ने हेलमेट पहन रखे थे। दम्पती ने हल्ला किया, लेकिन आरोपी भाग छूटे। क्षेत्रवासियों ने बताया कि मौके पर रोड लाइट बंद होने से लुटेरों ने अंधेरे का फायदा उठाया।
दोनों लुटेरों के हौसले इतने बुलंद दिखे कि वे बैग छीनने के बाद जश्न मनाने जैसी हरकत करते दिखे। लुटेरों ने बैग को हवा में लहराकर दम्पती को चिढ़ाने जैसी हरकत की। बैग में मोबाइल, चांदी की पायल, 10 हजार रुपए और एटीएम कार्ड था। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज जुटाए हैं, जिनके आधार पर आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

रथयात्रा में दम्पती सहित तीन के जेवर चोरी

इधर, तीन दिन पहले निकली भगवान जगन्नाथ रथयात्रा में बदमाशों ने दो महिलाओं के गले से सोने के जेवर चुरा लिए। धानमंडी थाने में दर्ज केस के मुताबिक हाथीपोल खटीकवाड़ा क्षेत्र में बदमाश शांतिनगर सुखेर निवासी ललिता पत्नी जीवन सिंह के गले से सोने की चेन और महादेव मंदिर के पास धानमंडी क्षेत्र से महावीर नगर सेक्टर 4 निवासी रमेश चन्द्र पुत्र पृथ्वीराज मारू के गले से सोने की चेन और उसकी पत्नी के गले से सोने का मंगलसूत्र चोरी कर ले गए।

TAGGED: Rajasthan Crime, Rajasthan News, Udaipur Bag Snatching, Udaipur Crime News, उदयपुर समाचार, जगन्नाथ रथयात्रा जेवर चोरी, महिला सुरक्षा, राजस्थान क्राइम न्यूज़, सूरजपोल थाना उदयपुर
Report Khabar July 20, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

इंडियान्यूज़

वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, बोले- ‘हर युवा को मिले अवसर’

July 26, 2026
इंडियाखेलन्यूज़

इतिहास रचने वाले दूसरे भारतीय बने मयंक यादव, पहली गेंद पर झटका विकेट

July 26, 2026
अंतर्राष्ट्रीयइंडियान्यूज़

भारत पर भी बढ़ा शुल्क का बोझ, 60 देशों पर 10–12.5% टैरिफ का फैसला

July 25, 2026
न्यूज़राजस्थान

तंबाकू नियंत्रण में बड़ी उपलब्धि, WHO ने दिया 2026 का प्रतिष्ठित अवार्ड

July 25, 2026
Report KhabarReport Khabar

Copyright @2026 ReportKhabar All Rights Reserved

  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?