Report Khabar
  • न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • इंडिया
  • राजस्थान
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
Notification Show More
Latest News
वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, बोले- ‘हर युवा को मिले अवसर’
इंडिया न्यूज़
इतिहास रचने वाले दूसरे भारतीय बने मयंक यादव, पहली गेंद पर झटका विकेट
इंडिया खेल न्यूज़
भारत पर भी बढ़ा शुल्क का बोझ, 60 देशों पर 10–12.5% टैरिफ का फैसला
अंतर्राष्ट्रीय इंडिया न्यूज़
तंबाकू नियंत्रण में बड़ी उपलब्धि, WHO ने दिया 2026 का प्रतिष्ठित अवार्ड
न्यूज़ राजस्थान
प्रह्लाद जोशी की सफलता की कहानी: RSS स्वयंसेवक से शिक्षा मंत्री बनने तक का सफर
इंडिया न्यूज़ राजनीति
Aa
Report KhabarReport Khabar
Aa
  • न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • इंडिया
  • राजस्थान
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • इंडिया
  • राजस्थान
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
Follow US
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
Copyright @2026 ReportKhabar All Rights Reserved
Report Khabar > अंतर्राष्ट्रीय > UK Politics: एंडी बर्नम बने नए प्रधानमंत्री, किंग चार्ल्स ने सरकार गठन का किया आमंत्रण
अंतर्राष्ट्रीयन्यूज़राजनीति

UK Politics: एंडी बर्नम बने नए प्रधानमंत्री, किंग चार्ल्स ने सरकार गठन का किया आमंत्रण

Report Khabar
Last updated: 2026/07/20 at 6:16 PM
Report Khabar
Share
3 Min Read
SHARE

डी बर्नम आधिकारिक तौर पर ब्रिटेन के 59वें प्रधानमंत्री बन गए हैं.

उन्हें बकिंघम पैलेस में किंग चार्ल्स से हुई एक निजी मुलाक़ात के दौरान सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया है.

इससे कुछ देर पहले कीएर स्टार्मर ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफ़ा दिया.

उधर, डाउनिंग स्ट्रीट पर लेबर पार्टी के दर्जनों नेता इकट्ठा हो रहे हैं. इनमें से कुछ को नई सरकार में अहम भूमिकाएं मिल सकती हैं.

एंडी बर्नम इससे पहले भी लेबर पार्टी का नेता बनने की कोशिश कर चुके हैं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी.

1970 में लिवरपूल में जन्मे बर्नम का पालन-पोषण वॉरिंगटन के पास एक गांव में हुआ. उनके पिता ब्रिटिश टेलीकॉम में इंजीनियर थे, जबकि मां रिसेप्शनिस्ट थीं. दोनों लेबर पार्टी के मज़बूत समर्थक थे, जिसके कारण बर्नम की राजनीति में दिलचस्पी कम उम्र में ही पैदा हो गई.

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. अब ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री पद पर जल्द ही एंडी बर्नम शपथ लेंगे.

इस्तीफ़ा देने के बाद उन्होंने बकिंघम पैलेस में किंग चार्ल्स से मुलाक़ात की. सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया के दौरान यह एक पारंपरिक औपचारिकता मानी जाती है.

इस मुलाक़ात के थोड़ी देर बाद एंडी बर्नम, किंग चार्ल्स से मिलने पहुंचे हैं.

स्टार्मर के राजमहल आने के संबंध में ‘बकिंघम पैलेस’ ने एक बयान जारी कर कहा, “सांसद सर कीएर स्टार्मर ने आज सुबह राजा से मुलाक़ात की. प्रधानमंत्री और ट्रेज़री के फ़र्स्ट लॉर्ड के पद से अपना इस्तीफ़ा सौंपा. महामहिम ने इसे सहर्ष स्वीकार कर लिया. लेडी स्टार्मर का भी राजा ने स्वागत किया.”

स्टार्मर के इस्तीफ़े के बाद ब्रिटेन में जीवित पूर्व प्रधानमंत्रियों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है, जो अब तक का एक रिकॉर्ड है.

इन पूर्व प्रधानमंत्रियों में जॉन मेजर, टोनी ब्लेयर, गॉर्डन ब्राउन, डेविड कैमरन, थेरेसा मे, बोरिस जॉनसन, लिज़ ट्रस, ऋषि सुनक और कीएर स्टार्मर शामिल हैं.

83 वर्षीय जॉन मेजर सबसे उम्रदराज़ जीवित पूर्व प्रधानमंत्री हैं, जबकि 46 वर्षीय ऋषि सुनक सबसे कम उम्र के पूर्व प्रधानमंत्री हैं.

TAGGED: Andy Burnham, International News, Keir Starmer Resigns, King Charles, Labour Party UK, UK New Prime Minister, UK Politics, एंडी बर्नम, कीएर स्टार्मर का इस्तीफा, ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री
Report Khabar July 20, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

इंडियान्यूज़

वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, बोले- ‘हर युवा को मिले अवसर’

July 26, 2026
इंडियाखेलन्यूज़

इतिहास रचने वाले दूसरे भारतीय बने मयंक यादव, पहली गेंद पर झटका विकेट

July 26, 2026
अंतर्राष्ट्रीयइंडियान्यूज़

भारत पर भी बढ़ा शुल्क का बोझ, 60 देशों पर 10–12.5% टैरिफ का फैसला

July 25, 2026
न्यूज़राजस्थान

तंबाकू नियंत्रण में बड़ी उपलब्धि, WHO ने दिया 2026 का प्रतिष्ठित अवार्ड

July 25, 2026
Report KhabarReport Khabar

Copyright @2026 ReportKhabar All Rights Reserved

  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?