अब जल्द ही बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट आसानी से हो सकेगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, NPCI ‘टेप-टू-पे’ फीचर पर काम कर रहा है, जिससे UPI यूजर्स बिना इंटरनेट के भी ₹2000 तक का पेमेंट कर सकेंगे। यूजर्स को पहले इंटरनेट से UPI लाइट वॉलेट में पैसे डालने होंगे और इसके बाद वे बिना UPI पिन डाले ऑफलाइन भुगतान कर सकेंगे। यह फीचर फ्लाइट और अंडरग्राउंड ट्रेन नेटवर्क में काम आएगा।
